नारायण मेडिकल कॉलेज में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, छात्रों और नर्सिंग स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थिति नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चिकित्सा छात्रों एवं नर्सिंग स्टाफ के लिए जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय चिकित्सा परिषद के निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल एवं व्याख्यान के माध्यम से आग से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्निशमन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी एवं उपाधीक्षक ए.के. वर्मा ने कहा कि अस्पताल भवनों के प्रवेश एवं निकास मार्ग को किसी भी परिस्थिति में अवरुद्ध नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने भवनों में विद्युत तारों को सुरक्षित रखने, खुले में झूलते तारों से बचाव करने तथा अस्पताल परिसर में जलते हुए सिगरेट अथवा अन्य ज्वलनशील पदार्थों के अवशेष नहीं फेंकने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सभी भवनों में अग्नि सुरक्षा योजना ऐसे स्थानों पर प्रदर्शित की जानी चाहिए, जहां लोगों को आसानी से दिखाई दे सके। साथ ही अग्निशमन से जुड़े सभी सुरक्षा उपकरणों एवं मानकों का पर्याप्त रूप से पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इस दौरान बिंदु बैठा ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में उसे नियंत्रित करने एवं बुझाने के उपायों का लाइव प्रदर्शन किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सा छात्रों एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, आपातकालीन निकासी तथा प्राथमिक सुरक्षा उपायों की बारीकियां विस्तार से समझाईं।

कार्यक्रम में अग्निक फिरोज अंसारी, चंदन कुमार, सपना कुमारी, अंजली कुमारी राय एवं विवेक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट एवं पोस्टर भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विकास कुमार, सहायक कुलसचिव अजय कुमार सिंह, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, पुष्कल रंजन, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार एवं लवकुश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  • Related Posts

    भरत भूषण तिवारी प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर डिहरी में कैंडल मार्च

    डेहरी आन-सोन (रोहतास)। भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में शनिवार को डिहरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण मोर्चा के बैनर तले विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मोर्चा…

    Share

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बुधवार को पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड के सेल्हौरी गांव में किसानों के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भरत भूषण तिवारी प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर डिहरी में कैंडल मार्च

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

    सखी वार्ता में महिलाओं को कानूनी अधिकारों व आत्मनिर्भरता का दिया गया संदेश

    नारायण मेडिकल कॉलेज को मिला एनएबीएच प्रमाणपत्र, क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

    नारायण मेडिकल कॉलेज को मिला एनएबीएच प्रमाणपत्र, क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”