विश्व मातृदिवस पर डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा को मिला ‘साहित्य रत्न सम्मान’

प्रयागराज- उतर प्रदेश। साहित्यांजलि प्रकाशन द्वारा संचालित ‘साहित्यकार सत्कार: आपके द्वार’ योजना के अंतर्गत विश्व मातृदिवस के अवसर पर प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा को प्रतिष्ठित ‘साहित्य रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान साहित्य एवं मौलिक सृजन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

प्रीतम नगर स्थित डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा के आवास पर आयोजित गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती विजयलक्ष्मी विभा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ. उषा मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जया मोहन तथा अतिथि साहित्यकार रचना सक्सेना मंचासीन रहीं।

समारोह की शुरुआत स्वागत वंदना से हुई, जिसे डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्र विश्वबंधु एवं डॉ. राम लखन चौरसिया वागीश ने प्रस्तुत किया। वहीं पंडित राकेश मालवीय मुस्कान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ. राम सुख यादव, शम्भूनाथ श्रीवास्तव शंभु, रंजन पाण्डेय, श्याम फतनपुरी, राकेश कुमार पाण्डेय, अश्विन पाण्डेय, सुधीर कुमार तिवारी, जयश्री शुक्ला एवं पूनम पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ रचनाकार उपस्थित रहे।

डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय के संचालन में आयोजित समारोह में डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा को साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज की ओर से सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, मोतीमाल एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच संचालक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय को भी शाल ओढ़ाकर राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कवियों एवं साहित्यकारों ने मातृदिवस पर आधारित अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर माहौल को भावनात्मक एवं साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों एवं साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Share
  • Related Posts

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन