आईसीएआर के अभियान में किसानों को टिकाऊ खेती के गुर बताए गए

पटना/भोजपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा मंगलवार को भोजपुर जिले के हेमतपुर एवं सिंघी टोला गांवों में “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गोबर खाद के उपयोग के प्रति प्रेरित करना था, ताकि मिट्टी की उर्वराशक्ति में वृद्धि हो, जैविक कार्बन में सुधार आए तथा रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम की जा सके।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. शंकर दयाल एवं डॉ. विवेकानंद भारती उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को गोबर खाद तैयार करने की सरल विधि, खेतों में इसके सही उपयोग तथा इससे होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोबर खाद के प्रयोग से मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ती है और मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

विशेषज्ञों ने किसानों को जैव उर्वरकों के उपयोग के साथ-साथ रासायनिक खाद, जैविक खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलित प्रयोग की भी सलाह दी। किसानों ने गोबर खाद एवं जैव उर्वरकों के उपयोग में गहरी रुचि दिखाई और विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

किसानों ने दुधारू पशुओं एवं बकरी जैसे छोटे पशुओं में रोग प्रबंधन तथा मछली पालन के लिए तालाब प्रबंधन संबंधी नियमित तकनीकी मार्गदर्शन की आवश्यकता भी व्यक्त की।कार्यक्रम के अंत में किसानों ने मिट्टी के स्वास्थ्य सुधार, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए टिकाऊ खेती की तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

Share
  • Related Posts

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी दीपक…

    Share

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता