स्व. इंजीनियर ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। समाजसेवी स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जक्खी बिगहा रोड स्थित इ. ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डेहरी के अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार, दिनारा विधायक आलोक सिंह, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, टैब और मोबाइल फोन प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

समारोह में बिहार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला टॉपर छात्र नीरज कुमार, जिन्होंने राज्य स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त किया, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा खुशी कुमारी, सोनाली कुमारी, साक्षी सिंह, विक्रम कुमार, रेशमा परवीन, मनीषा कुमारी, आरती कुमारी, स्वाति कुमारी, रेणु कुमारी, स्वीटी कुमारी, श्रवण कुमार, सौम्या सिंह, जीशान अहमद, गौतम कुमार सहित अन्य सफल विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने स्वर्गीय ललन सिंह को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों और मार्गदर्शन ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल विधिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार अज्ञानी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. नवीन नटराज, अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय, संजय सिंह बालाजी, अशोक भारद्वाज, कलेंदर प्रताप, अरुण शर्मा, मधु उपाध्याय, रामनाथ यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर