जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा


सासाराम (रोहतास)। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि रोहतास जिले के मूल निवासी तथा वर्तमान में जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन के लिए योग्य हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता और अन्य नियम-शर्तें नवोदय विद्यालय समिति के प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध हैं।


उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक मेधावी एवं पात्र विद्यार्थियों तक आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाना आवश्यक है, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए।


जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को चयन परीक्षा एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्यालयों, पंचायतों और अन्य सरकारी माध्यमों से विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक समय पर सूचना पहुंचाने को कहा गया है।
उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, रोहतास के प्राचार्य को भी जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पंजीकरण अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों का आवेदन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच