नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

आरा (भोजपुर)-दीपक कुमार सिंह। शहर स्थित ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वीर कुंवर सिंह पार्क का व्यापक जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। आम नागरिकों को आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क का समग्र पुनर्विकास किया गया है। इस जीर्णोद्धार के उपरांत पार्क अब आधुनिक सुविधाओं, आकर्षक प्राकृतिक वातावरण एवं उत्कृष्ट नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर जिलेवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक नए आकर्षण के केंद्र के रूप में तैयार है।

उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक पत्थरों का किया गया उपयोग
आरा। जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत पार्क में अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, योगशाला, सेल्फी प्वाइंट, कैफेटेरिया, शीतल पेयजल की व्यवस्था, ओपन जिम, फ्लोटिंग गार्डन, चिल्ड्रेन प्ले ज़ोन, आधुनिक एक्वेरियम, आकर्षक फाउंटेन, बोटिंग सुविधा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा बैठने की समुचित व्यवस्था विकसित की गई है। पार्क परिसर के प्रवेश द्वार, पाथवे एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण में जयपुर से मंगाए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक पत्थरों का उपयोग किया गया है, जिससे इसकी भव्यता एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वीर कुंवर सिंह पार्क परिसर में व्यापक स्तर पर हरित क्षेत्र का विकास, आकर्षक लैंडस्केपिंग, साफ-सफाई, पथों का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यह पार्क अब बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन, स्वास्थ्य, योग, मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक तथा परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का एक आदर्श सार्वजनिक स्थल बन गया है।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पार्क की स्वच्छता एवं सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में करें सहयोग करें तथा इस ऐतिहासिक धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। नवाचार, प्रकृति और विरासत का अद्भुत संगम बना वीर कुंवर सिंह पार्क अब भोजपुर की नई पहचान बनने को तैयार है।

Share
  • Related Posts

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में पहुंच गई है। बिहार और झारखंड…

    Share

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    आरा/बड़हरा (भोजपुर)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के प्रसिद्ध बखोरापुर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार