ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ. विमल कुमार हत्याकांड को लेकर एनडीए नेताओं ने स्थानीय एक होटल में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा डेहरी नगर अध्यक्ष रवि शंकर राय, अकोढ़ीगोला मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, जदयू अकोढ़ीगोला अध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा नगर अध्यक्ष नरेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि हत्याकांड की जांच को राजनीतिक विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है। उन्होंने डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह पर मृतक ईओ से पैसे मांगने के लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

एनडीए नेताओं ने कहा कि विपक्ष की ओर से एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के तहत सरकार और एनडीए विधायकों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईओ हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर ही की जानी चाहिए।

नेताओं ने आईजी विकास वैभव की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे एक ईमानदार अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में चल रही जांच पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को सभी पहलुओं की गहनता से जांच करनी चाहिए, ताकि वास्तविक दोषियों तक पहुंचा जा सके।

एनडीए नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार की नीति स्पष्ट है कि न किसी को फंसाया जाएगा और न ही किसी दोषी को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा और किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में नेताओं ने ईओ के चालक मिथलेश कुमार से पूछताछ और उसके द्वारा पुलिस के समक्ष हत्या में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात का भी उल्लेख किया। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच में चालक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी गहनता से पड़ताल की जाए। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के फोन रिकॉर्ड और बातचीत की जांच कर यह पता लगाया जाए कि घटना से पहले और बाद में किन-किन लोगों से उसका संपर्क था।

एनडीए नेताओं ने कहा कि हत्याकांड से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच होने पर ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्होंने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचते हुए जांच में सहयोग करने की अपील की।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर