वाणिज्य शिक्षा व्यवसाय और करियर की मजबूत नींव : विजित बंधुल

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के वाणिज्य संकाय की ओर से वाणिज्य प्रोग्राम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित छह दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम के तहत “वाणिज्य का व्यवसाय में योगदान” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए विजित बंधुल उपस्थित रहे।

सीए विजित बंधुल ने विद्यार्थियों को व्यवसाय एवं वित्तीय क्षेत्र में वाणिज्य की भूमिका, करियर की संभावनाओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य की शिक्षा वित्त, लेखांकन, बैंकिंग, कराधान और कॉरपोरेट क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का मजबूत आधार प्रदान करती है।

उन्होंने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए छात्र जीवन से लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने तक की यात्रा में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की। उनके अनुभवों और मार्गदर्शन ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. (डॉ.) आशुतोष द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि सीए विजित बंधुल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।मंच संचालन बी.कॉम. के छात्र सुमित ने किया। इस अवसर पर बी.कॉम. की नवप्रवेशी छात्रा रंजना को खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सीए विजित बंधुल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के शिक्षक डॉ. विशाल कुमार, डॉ. मयंक कुमार राय, डॉ. नवेंदु निधान एवं डॉ. मनीष सहित बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को वाणिज्य शिक्षा से जुड़े व्यावसायिक एवं करियर अवसरों की व्यावहारिक जानकारी मिली और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा

Share
  • Related Posts

    ‘सखी वार्ता’ में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

    बिक्रमगंज (रोहतास)। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, तेंदुनी, बिक्रमगंज के परिसर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना…

    Share

    एसडीएम नीलेश कुमार के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच, एक सील

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर बुधवार को डेहरी में प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ‘सखी वार्ता’ में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

    ‘सखी वार्ता’ में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

    एसडीएम नीलेश कुमार के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच, एक सील

    एसडीएम नीलेश कुमार के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच, एक सील

    बीस सूत्री बैठक में उठे जनसमस्याओं के मुद्दे, अफसरों की गैरहाजिरी पर सवाल

    बीस सूत्री बैठक में उठे जनसमस्याओं के मुद्दे, अफसरों की गैरहाजिरी पर सवाल

    उर्दू भाषा की मिठास और गंगा-जमुनी तहजीब ने बढ़ाया सांस्कृतिक महत्व

    उर्दू भाषा की मिठास और गंगा-जमुनी तहजीब ने बढ़ाया सांस्कृतिक महत्व

    वाणिज्य शिक्षा व्यवसाय और करियर की मजबूत नींव : विजित बंधुल

    वाणिज्य शिक्षा व्यवसाय और करियर की मजबूत नींव : विजित बंधुल

    जिंदगी न मिलेगी दोबारा, जिंदादिली से जीने की सीखें कला

    जिंदगी न मिलेगी दोबारा, जिंदादिली से जीने की सीखें कला