डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर को पुनः औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने, डेहरी को जिला बनाने और रोहतास में स्वीकृत एम्स का निर्माण डेहरी में कराने सहित क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें सरकार के सामने रखी गई हैं। विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर इन मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा।


विधायक ने कहा कि डेहरी-डालमियानगर कभी औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता था। क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को फिर से बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और हजारों युवाओं को लाभ मिल सकता है। उन्होंने डेहरी को जिला बनाने की जनता की वर्षों पुरानी मांग पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।


उन्होंने अकोढ़ीगोला में महिला कॉलेज के निर्माण की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर के क्षेत्रों में जाने की परेशानी कम होगी। इसके साथ ही रोहतास जिले में स्वीकृत एम्स का निर्माण डेहरी में कराने की मांग की गई, जिससे डेहरी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।


विधायक ने सोन नदी के किनारे सोन ड्राइव विकसित करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने नासरीगंज पुल से होते हुए डेहरी एनएच-31-रोहतास हाइवे तक सोन ड्राइव के निर्माण की मांग की। उनके अनुसार, इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ आवागमन की सुविधा भी बेहतर होगी।


खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विधायक ने कई मांगें रखीं। उन्होंने डेहरी प्रखंड के लक्ष्मण बिगहा में खेल मैदान, डेहरी-डालमियानगर में स्टेडियम सहित खेल मैदान तथा अकोढ़ीगोला प्रखंड में खेल मैदान के निर्माण की मांग की। इसके अलावा दरिहट एपीएचसी को पीएचसी में अपग्रेड करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।


विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और खेल से जुड़ी इन योजनाओं का क्रियान्वयन जनहित में आवश्यक है। मुख्यमंत्री से मुलाकात और मांग पत्र सौंपे जाने के बाद डेहरी को जिला बनाने तथा डालमियानगर को पुनः औद्योगिक पहचान दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र में उम्मीदें बढ़ी हैं।


Share
  • Related Posts

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    पटना। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ कृषि उत्पादन…

    Share

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    सासाराम (रोहतास)। बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनहित को बनाए रखने की चुनौती लगातार बढ़ रही है। लोकप्रियता की होड़ और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच…

    Share

    One thought on “डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज