भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

डेहरी (रोहतास)। अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी के कार्यालय में गुरुवार को विधि-व्यवस्था एवं गंभीर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष शामिल हुए। अधिकारियों को भूमि विवादों के समाधान, लंबित नापी मामलों के निष्पादन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा आवश्यक होने पर मामलों को सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित नापी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्य में लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर विभागीय प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में कोयला डिपो के पास एनएच एवं सर्विस रोड पर अनियंत्रित और अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाने के लिए नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर को ‘नो पार्किंग जोन’ और ‘नो वेंडिंग जोन’ के बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।

विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर न्यायालय द्वारा धारा-126 बीएनएसएस के वादों में भेजे गए वारंट का समय पर कार्यान्वयन कर वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत कराने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। इसका उद्देश्य उपद्रवी प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Share
  • Related Posts

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अनोखी कलाकृति तैयार की है। उन्होंने करीब ढाई किलोग्राम के हरे नारियल को…

    Share

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    सासाराम (रोहतास)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25वें वर्ष के अवसर पर अमरा तालाब स्थित गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

    भूमि विवाद के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें : एसडीएम

    राशन कार्ड के नाम पर पैसे मांगने वालों की करें शिकायत, होगी सख्त कार्रवाई