नन्हें बच्चों ने किया पौधरोपण और आह्वान कि आओ बचाए पर्यावरण

सासाराम (बिहार)-सोनमाटी संवाददाता। संत पॉल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के चौथी वर्ग तक के और किड्स प्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के मैदान में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आओ बचाये पर्यावरण कार्यक्रम के अंतर्गत प्लांटेशन (पौधरोपण) को लेकर अपने सामूहिक उत्साह के जरिये स्कूल के बच्चों ने आओ बचाए पर्यावरण का सार्वजनिक आह्वान किया। बच्चों ने स्कूल के माली और अध्यापकों की मदद से पौधरोपण किया। यह भी जाना की पौधे को किस तरह रोपा जाता है और पेड़ बनने के लिए रोपे गए पौधे की रखवाली-निगरानी कैसे, कब तक की जानी चाहिए?

कहा, जन्मदिन पर लगाओ एक पौधा
संत पॉल स्कूल की सचिव व किड्स प्ले स्कूल की प्राचार्या वीणा वर्मा ने पौधरोपण से पहले विद्यार्थियों को ‘आओ बचाये पर्यावरणÓ कार्यक्रम पर प्रकाश डाला और बच्चों को सरल भाषा में यह बताने का प्रयास किया कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे से ही धरती को खुशहाल रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि धरती की खुशहाली इसी बात में है कि वह हरी-भरी बनी रहे और यह भी बताया कि क्यों धरती का हरा-भरा होना क्यों जरूरी है? उन्होंने स्कूल के बच्चों से अपने-अपने जन्मदिन पर विद्यालय के मैदान एक पौधा लगाने और उसकी निगरानी करने को कहा, ताकि वह पौध पेड़ बनकर उनके लिए यादगार बना रहे।

बच्चों को बताया, इसीलिए जरूरी हैं पेड़-पौधे 
संत पॉल स्कूल की प्राचार्या आराधना वर्मा ने बच्चों को यह जानकारी दी कि पेड़-पौधों से प्राणवायु (ऑक्सीजन), छाया, फल-फूल, जड़ी-बूटी के रूप में दवा, कागज बनाने के लिए लकड़ी आदि मिलती है। इसीलिए अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना बेहद जरूरी हैं। पेड़-पौधों के कम हो जाने के कारण ही विभिन्न तरह की बीमारी में विस्तार हो रहा है और आदमी का स्वास्थ्य पहले के मुकाबले कमजोर होता जा रहा है। पेड़-पौधे केवल आदमी के लिए ही नहीं, अन्य जानवरों और कीट-पतंगों के लिए भी लाभकारी हैं। सब कुछ मिलाकर ही पर्यावरण कहलाता है और स्वस्थ पर्यावरण के लिए स्वस्थ धरती का होना आवश्यक है।

(रिपोर्ट व तस्वीर : अर्जुन कुमार, शिक्षक सह मीडिया प्रभारी, संत पॉल स्कूल)

 

आत्मोदय : पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और हरियाली विस्तार का सक्रिय कार्यक्रम

दाउदनगर, औरंगाबाद (बिहार)-विशेष प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद मिशन स्कूल की ओर से पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और हरियाली विस्तार के सक्रिय कार्यक्रम आत्मोदय के अंतर्गत विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के ब्रिगेड ने दाउदनगर में पुलिस उपाधीक्षक के आवास परिसर में और दाउदनगर अनुमंडल न्यायालय परिसर के विभिन्न न्यायिक अधिकारियों के कार्यालयों के सामने पौधरोपण किया। डीएसपी आवास परिसर में फलदार पेड़ आम व कटहल के पेड़ रोपे गए, जबकि अनुमंडल न्यायालय परिसर में आंवला के पेड़ रोपे गए। विवेकानंद मिशन स्कूल के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह और शिक्षक लोकेश पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हर वर्ष चलाया जाता है पौधरोपण का अभियानी कार्यक्रम

विवेकानंद मिशन स्कूल के निदेशक डा. शंभूशरण सिह ने कहा कि विवेकानंद स्कूल की ओर से दाउदनगर शहर और आसपास के गांवों में पौधरोपण का अभियानी कार्यक्रम हर वर्ष चलाया जाता है। स्कूल की टीम के विद्यालय परिसर से बाहर निकलकर गांवों में जाने से आम लोगों में भी पौधरोपण और वृक्ष बचाने की प्रेरणा मिलती है। लोगों में इस बात की जागृति आती है कि आखिर पेड़-पौधों को बचाए रखना क्यों जरूरी है? यह भी जानकारी लोगों तक पहुंचती है कि सदियों से बेतरतीब तरीके से काटे जाने वाले पेड़ों का आदमी और अन्य प्राणियों के जीवन से कितना गहरा प्राकृतिक रिश्ता है?

(तस्वीर : उपेन्द्र कश्यप, रिपोर्ट : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर