लोकसभा चुनाव : शुरू हुई भाजपा के ग्रामीण मंडलों की सियासी रणनीति की पहल

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिले के पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक दाउदनगर स्थित मुनमुन गुप्ता के आवास पर हुई, जिसमें भाजपा के जिले के तीनों ग्रामीण मंडलों के अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार के विकास कार्य पर विमर्श किया गया। इस बात पर बल दिया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता किस तरह केेंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों के बारे में प्रभावकारी तरीके से जनता-मतदाताओं के सामने रखें। पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल-वृद्धि और इनके जिम्मेदारीपूर्वख लगाव-जुड़ाव पर भी चर्चा की गई। यह माना गया कि बूथ स्तर तक संगठन की शक्ति को मजबूत करना होगा।
बैठक की अध्यक्षता इरच नगर अध्यक्ष शम्भु कुमार ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनिल कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार देव, शमशेर मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा, ग्रमीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव और अन्य पदाधिकारियों अशोक कुमार राय, मुनमुन कुमार गुप्ता आदि ने पार्टी, कार्यकर्ता, मतदान केेंद्र से संबंधित पिछले अनुभवों की बातें रखीं और नई रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।

 

पटना सम्मेलन के मद्देनजर रौनियार वैश्यों ने की बैठक, एकजुटता पर दिया जोर

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। रौनियार वैश्य संगठन समिति दाउदनगर की कार्यकारिणी की बैठक इस समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव रामनरेश प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा द्वारा 30 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित शताब्दी समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई तथा समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता (सेवानिवृत डीजीपी) के आह्वान पर इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में समाज की अन्य समस्याओं के साथ एकजुटता पर बल दिया गया। रैली के मद्देनजर अभियान समिति बनाने के लिए समाज के लोगों कीबैठक आगामी एक दिसंबर को करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में रौनियार वैश्य संगठन समिति के धनेश प्रसाद, संतोष गुप्ता, संतोष कुमार, मनोज प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, बबलू कुमार, अशोक प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद गुप्ता, ओपी गुप्ता आदि ने चर्चा मे भाग लिया।

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक