15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति : आचार्य लालमोहन शास्त्री

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही दान-पुण्य और स्नान का महापर्व मकर संक्रांति इस वर्ष 15 जनवरी को श्रद्धा और विधि-विधान से मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री ने बताया कि सूर्यास्त के बाद संक्रांति होने और षटतिला एकादशी पड़ने के कारण शास्त्रानुसार अगले दिन पुण्य काल मान्य है।

आचार्य शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार यदि सूर्य संक्रांति सूर्यास्त के बाद होती है, तो उसका पुण्य काल अगले दिन माना जाता है। साथ ही एकादशी तिथि में खिचड़ी दान वर्जित होने के कारण भी 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाना उचित है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी, गुरुवार को प्रातः काल से दिन 1:29 बजे तक मकर संक्रांति जन्य पुण्य काल रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस दिन भागीरथी गंगा, पुनपुना, सोनभद्र सहित अन्य नदियों, सरोवर, तालाब, कुआं अथवा नल जल से स्नान कर देव, ऋषि एवं पितरों का तर्पण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस अवसर पर यथाशक्ति कंबल, लकड़ी, चूड़ा-दही, गुड़, तिलवा, तिलकूट, खिचड़ी, अन्न, सब्जी, नमक, तेल एवं घी का दान करने का विशेष महत्व है।

आचार्य शास्त्री ने कहा कि इन दानों से सूर्यदेव, शनिदेव, अन्य देवगण, ऋषि एवं पितर प्रसन्न होते हैं, जिससे अन्न, धन, संतान, वाहन और आरोग्य की प्राप्ति होती है तथा सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने मकर संक्रांति के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि सूर्य नारायण अपने पुत्र शनिदेव के घर मकर राशि में लगभग 60 दिनों के लिए निवास करते हैं। पिता के आगमन पर पुत्र द्वारा किए गए सत्कार से सूर्यदेव प्रसन्न होकर सभी कामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी पिता-पुत्र के पावन समागम के रूप में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Share
  • Related Posts

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    सासाराम( रोहतास)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) से होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर…

    Share

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘संविधान उत्सव-2026’ का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार…

    Share

    One thought on “15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति : आचार्य लालमोहन शास्त्री”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित