प्रतिभाओं के सम्मान से गौरवान्वित हुआ बूढ़नपुर, पत्रकारिता की चुनौतियों पर हुई सार्थक चर्चा



आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)- विषेश संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की आजमगढ़ एवं अम्बेडकर नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तहसील बूढ़नपुर स्थित श्री श्याम पैलेस में एक भव्य अंतर्जनपदीय गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, पत्रकार हितों एवं संगठन की मजबूती पर गंभीर विमर्श हुआ। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर सकारात्मक सामाजिक संदेश दिया गया।
समारोह के दौरान मंच से उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। सम्मानित होने वालों में कुंवर आदित्य विक्रम सिंह प्रमुख रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय राइफल प्रतियोगिता में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया। इसके अलावा हर्षित सिंह, गुडलक सिंह, अंकित गुप्ता, जिले के गौरव एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक उदयराज यादव, तथा महासंघ के प्रदेश संरक्षक, वरिष्ठतम पत्रकार एवं ‘पत्रकार श्री’ उपाधि से सम्मानित रामचन्द्र राय को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बद्री प्रसाद गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षयवर पटेल को भी सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने की। उन्होंने पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ‘गांव जवार’ के संपादक अभिषेक पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय एवं आजमगढ़ मंडलाध्यक्ष कृष्ण मणि शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
समारोह में रमाकांत दूबे, राम बूझ दूबे, रीना गुप्ता, सत्येन्द्र चतुर्वेदी, लाल कृष्ण दूबे, महामंत्री सुरेश यादव, रमेश चन्द्र यादव, रमेश कुमार यादव, उमेश पाण्डेय, शिव गोविंद उपाध्याय, प्रेमशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष भूपेश सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन तहसील अध्यक्ष रामभवन विश्वकर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के लिए जलपान एवं स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता