बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

पटना/ मुजफ्फरपुर। बिहार के सरकारी एवं निजी बीएड कॉलेजों में सत्र 2026–28 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी- बीएड 2026) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोडल विश्वविद्यालय बनाए जाने के बाद बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया है।

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री कार्यक्रम में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://biharcetbed-brabu.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई है। इसके बाद तीन दिनों तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में सुधार के लिए 22 व 23 मई को मौका दिया जाएगा।

7 जून को संभावित परीक्षा, 19 को रिजल्ट :

प्रो. संजय कुमार के अनुसार, प्रवेश परीक्षा 7 जून को संभावित है। परीक्षा परिणाम 19 जून को जारी होने की संभावना है, जबकि 20 जून से ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एडमिट कार्ड 1 जून को जारी किया जाएगा।

11 शहरों में परीक्षा, तीन विकल्प की सुविधा

राज्य के 11 शहरों—मुजफ्फरपुर, भागलपुर, आरा, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, पटना और पूर्णिया—में परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन के दौरान तीन शहरों का विकल्प दे सकेंगे। आवेदन संख्या के अनुसार 150 से 200 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

दो घंटे की परीक्षा, 120 प्रश्न

प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा, जबकि 10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य अंग्रेजी (15 अंक), हिन्दी (15 अंक), रिजनिंग (25 अंक), सामान्य जागरूकता (40 अंक) और टीचिंग-लर्निंग (25 अंक) शामिल हैं। शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम में अंग्रेजी के स्थान पर संस्कृत के प्रश्न होंगे।

आवेदन शुल्क :सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, महिला, ईबीसी व ओबीसी वर्ग के लिए 750 रुपये तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।सुरक्षा के कड़े इंतजाम : परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, जैमर और फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक 500 अभ्यर्थियों पर एक ऑब्जर्वर तैनात किया जाएगा। कुल 150 से अधिक ऑब्जर्वर परीक्षा की निगरानी करेंगे। सीटें बढ़ने की संभावना : इस वर्ष बीएड सीटों में लगभग 500 सीटों की बढ़ोतरी की संभावना है। वर्तमान में राज्य में कुल सीटें करीब 37,700 हैं।

Share

Related Posts

“भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

Share

जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

You Missed

“भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

“भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर