वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

सासाराम (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिनोद शंकर सिंह, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मणिकांत कुमार, शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय उपाध्याय सहित कई शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह के अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अस्सी वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल पेश की। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध रहा है, जो संस्थान के ऐतिहासिक जुड़ाव को दर्शाता है।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला