“शिक्षित बनो, संगठित रहो” — जे.आर.एस. स्कूल में गूंजा अंबेडकर का संदेश

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। शहर के कैनाल रोड स्थित जे.आर.एस. इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके महान योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के निर्माण और उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद डॉ. अंबेडकर ने विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की आधारशिला है, जो देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाती है। चर्चा के दौरान समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया, ताकि छात्र जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संविधान की प्रतीकात्मक प्रति का प्रदर्शन रहा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न अनुच्छेदों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। इससे बच्चों में कानून और व्यवस्था के प्रति जागरूकता तथा जिज्ञासा बढ़ी।

समापन अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. रवि प्रकाश ने छात्रों को बाबा साहब के “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. रवि प्रकाश, प्रधानाध्यापिका सुलगना मजूमदार, उप-प्रधानाध्यापक अमृतेश चतुर्वेदी, सहायक शिक्षक अरविंद मिश्रा, दिलनवाज खान सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम (रोहतास)। शहर की ऐतिहासिक धरती एक बार फिर गुरु वाणी से गूंज उठी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422वें प्रथम प्रकाश…

    Share

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नगर के कवियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने हिंदी दिवस के अवसर पर ज़क्की बिगहा स्थित लाइट रेलवे कॉलोनी में डॉ. प्रदीप दुबे के आवास पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    Weekly E_paper

    कैनवास छोड़ा, पत्तल चुनी; मधुरेंद्र ने उकेरी ब्रिक्स की तस्वीर

    कैनवास छोड़ा, पत्तल चुनी; मधुरेंद्र ने उकेरी ब्रिक्स की तस्वीर

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर