अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: समाहरणालय गेट पर प्रशासन व जदयू कार्यकर्ताओं ने किया नमन

सासाराम (रोहतास)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को सासाराम स्थित समाहरणालय गेट पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिला प्रशासन एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए बाबा साहब के संघर्ष को याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत तथा असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारें।

वहीं दूसरी ओर, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं द्वारा भी समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान तौसीफ आलम, अलख निरंजन, टुटूल सिंह, रेहाना खातून, राज सोनी, शशि कुशवाहा, उषा कुशवाहा, राजेश सोनकर, जमालुद्दीन सिद्दीकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सकारात्मक संदेश गया।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    डेहरी सुधा डेयरी के विस्तार की तैयारी, डीएम ने लिया जायजा; दूध संकलन 6 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को डेहरी स्थित शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा की इकाई रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा डेयरी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने…

    Share

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी डेहरी-ऑन-सोन(रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी सुधा डेयरी के विस्तार की तैयारी, डीएम ने लिया जायजा; दूध संकलन 6 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य

    डेहरी सुधा डेयरी के विस्तार की तैयारी, डीएम ने लिया जायजा; दूध संकलन 6 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में डब्ल्यूजेएआई ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

    सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में डब्ल्यूजेएआई ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन