20 दिसंबर को डेहरी आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,विकास योजनाओं का करेंगे निरीक्षण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की जमीनी प्रगति का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर डेहरी आ रहे हैं। इस दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति और सड़क निर्माण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और स्थानीय महिलाओं व छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे।

नई सरकार के गठन के बाद यह मुख्यमंत्री का पहला डेहरी दौरा होगा। ऐसे में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर सबकी निगाहें टिकी हैं। प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे बी-सैप टू स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बस्तीपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। यह परियोजना सोन नदी के सतही जल के उपयोग पर आधारित है।

मुख्यमंत्री इसके बाद इंद्रपुरी में प्रस्तावित भोजपुरी हाट के साइड प्लान का अवलोकन करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। स्थानीय लोग इसे रोजगार और संस्कृति के संरक्षण से जोड़कर देख रहे हैं।

इसके पश्चात डेहरी प्रखंड के सुजानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे, जहां वे शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। साथ ही समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण कर स्थानीय महिलाओं से संवाद करेंगे।

सड़क संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रगति यात्रा में घोषित डेहरी-तेतराढ़-राजपुर पथ (20.40 किलोमीटर) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भी मुख्यमंत्री स्थल निरीक्षण करेंगे। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देगी। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अंबेडकर चौक से कैनाल रोड होते हुए डालमियानगर पहुंचेंगे, जहां बने हेलीपैड से दोपहर करीब 1.20 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम नीलेश कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई और अनावश्यक ब्रेकर हटाने का कार्य तेज कर दिया गया है। दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह चाक-चौबंद किया जा रहा है। विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी रोशन कुमार और एएसपी अतुलेश झा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े सभी स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।

वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने सुजानपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर