भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन, डेहरी से कुमार विनोद सिंह ने दी बधाई

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। इसी क्रम में डेहरी विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह जन जागृति मोर्चा आवाज के अध्यक्ष कुमार विनोद सिंह ने मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस अवसर पर कुमार विनोद सिंह ने कहा कि नितिन नवीन को मिली यह नई जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

जन जागृति मोर्चा आवाज के सचिव अनिल सिंह सहित प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह, सत्येंद्र कुशवाहा, प्रो. डॉ. अनिल सिंह, संजय चौधरी, अनिल मिश्रा, अजय ओझा, धनंजय सिंह, महेंद्र सिंह, रवि सिंह, राकेश सिंह, परवीन सिंह, अनिल दुबे, कृष्णा तिवारी समेत अन्य सदस्यों ने भी नितिन नवीन को बधाई दी।

नितिन नवीन की यह नियुक्ति केवल संगठनात्मक बदलाव भर नहीं, बल्कि भाजपा की युवा नेतृत्व को आगे लाने की नीति का प्रतीक मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने इसे आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

नितिन नवीन, जिनका पूरा नाम नितिन नवीन सिन्हा है, बिहार भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वे कायस्थ समाज (चित्रांश परिवार) से आते हैं और वर्तमान में नीतीश सरकार में पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री हैं। वे भाजपा के दिवंगत कद्दावर नेता एवं विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।

नितिन नवीन ने राजनीति में कदम 26 वर्ष की उम्र में रखा। वर्ष 2006 के उपचुनाव में पटना पश्चिम से पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक निर्वाचित हुए। उनका राजनीतिक सफर भाजपा युवा मोर्चा से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा।

उन्होंने रांची से बीटेक की पढ़ाई की है और एक समय यूपीएससी की तैयारी करना चाहते थे, लेकिन पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति को ही अपना मार्ग चुना। चुनावी राजनीति में अब तक उन्हें किसी भी चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

पार्टी संगठन में उन्हें 2010 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। इसके बाद 2016 में वे बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने। वर्ष 2019 में सिक्किम भाजपा के चुनाव प्रभारी और 2024 में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी बनाकर पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपीं।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में रिलीज़ फिल्म जय गंगाजल को लेकर भी नितिन नवीन चर्चा में रहे थे। फिल्म में बांकीपुर से एक बाहुबली विधायक का चित्रण किए जाने पर उन्होंने इसे अपनी और अपने विधानसभा क्षेत्र की छवि खराब करने वाला बताया था। इस मामले में उन्होंने निर्देशक प्रकाश झा को नोटिस भेजा और पटना हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की थी।

Share
  • Related Posts

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    आरा (भोजपुर)। पंजाब नेशनल बैंक, आरा मंडल द्वारा रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल आरा ग्रांड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख उत्पल कुमार…

    Share

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता