डेहरी-ऑन-सोन में आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट बनाने की माँग : टीम डेहरीयंस

आटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं और गया जं रेलखंड के बीच डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन ‘A’ श्रेणी और NSG -3 वर्ग का सर्वाधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है। ऐतिहासिक, व्यवसायिक व पर्यटन के लिहाज से डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन काफी महत्वपूर्ण है।

इस स्टेशन से यात्री ऐतिहासिक रोहतास किला, महादेव खोह, चौरासन मंदिर, झारखंडी मंदिर,धूप घड़ी, जैन मंदिर, नौलखा मंदिर, तुतला भवानी धाम, कशीश वॉटरफाल, विश्व का चौथा सबसे बड़ा इंद्रपुरी डैम और भारतीय रेलवे का एकमात्र ट्रिपल ट्रैक सोन ब्रिज घूमने आते है। इसके साथ यह शाहाबाद व गढ़वा-पलामू क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य रूप से व्यापारिक केंद्र भी है। डेहरी-ऑन-सोन अंग्रेजो के ज़माने से औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता रहा है। अभी भी डेहरी-ऑन-सोन में बियाडा के 2 इंडस्ट्रियल क्षेत्र है, एक एनिकट में और दूसरा सुअरा में आने वाले वर्षो में एक्सेल वैगन मरम्मत और कपलर निर्माण का कारखाना भी तय है। 2008 में स्वीकृत डेहरी-बंजारी-पीपराडीह रेल लाइन भी बनना है और इस लाइन का विस्तार चोपन तक कराना है क्योंकि नौहट्टा प्रखंड में 2025 से खनन शुरू होगा। डेहरी -डुमराव -बलिया नई रेल लाइन की माँग भी दो दशक से हो रहीं है। अगर डेहरी-ऑन -सोन आटोमेटिक वाशिंग कोच प्लांट का निर्माण किया जाता है तो गया और डीडीयू का भार भी कम होगा यहाँ पानी की भी कोई कमी नहीं है। फिर डेहरी-ऑन-सोन सभी अनेक ट्रेनों को खोला जा सकेगा। डेहरी-ऑन-सोन मे जिला और प्रमंडलीय स्तरीय अनेक कार्यालय बहुत पहले से ही अवस्थित है। डेहरी-ऑन-सोन के लोग पुरे भारत वर्ष मे रहते है। वित्तीय वर्ष 2023-24 मे डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन से 45 करोड़ 83 लाख 57 हजार 532 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ और 50 लाख 79 हजार 344 यात्रीयों का फुटफॉल था। पूर्व मध्य रेलवे जोन और डीडीयू मण्डल को इस पर विचार करके प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजना चाहिए।

Share
  • Related Posts

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    श्रीअरविन्द के दर्शन में अवतारवाद और चेतना के रूपांतरण पर हुआ मंथन डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। भारतीय परंपरा में वर्णित दस अवतार केवल पौराणिक कथाओं के पात्र नहीं हैं, बल्कि सृष्टि में…

    Share

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले के 54वें स्थापना दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय समारोह का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ : मृदा स्वास्थ्य से मत्स्य पालन और पशुपालन तक किसानों को मिली वैज्ञानिक जानकारी

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति