एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 53 एटीएम कार्ड बरामद

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि।  एटीएम बूथ में पैसा निकालने के दौरान लोगों के कार्ड बदलकर उनके बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले गिरोह का डेहरी नगर थाना की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। उसके कब्जे से 53 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल जब्त किया गया है। पकड़ा गए आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के निवासी है। तीन अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के अनुसार पाली रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के गुलाम हैदर राशि निकालने गए। इस बीच ठगी गिरोह के दो सदस्य हैदर को झांसा देकर राशि निकलने लगे। उसके विरोध करने पर स्थानीय लोग जुट गए और एक सदस्य को पकड़ कर डेहरी थाना को सूचित किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल उस आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया। उसके तलाशी के क्रम में विभिन्न बैंकों के 53 एटीएम कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया गया। बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि उसके साथ तीन अन्य लोग थे। उसने शहर में एटीएम कार्ड बदलकर तीन घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरोह के सदस्य देश के विभिन्न राज्यों में एटीएम बदलकर ठगी करने की बातें स्वीकार किया है।

एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही ।
उन्होंने कहा कि इस कांड के उद्भेदन में शामिल थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, अनि चंद्रहास कुमार, मंजूर इलाही, अक्षय कुमार सिंह, सिपाही मुकेश कुमार और मनीष कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा ।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं