डीआइजी ने 136 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र का किया वितरित

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने 136 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया। शाहाबाद प्रक्षेत्र के चार जिले रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर जिलों के मिले नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को एक साथ नियुक्ति बांटा गया। 

शाहाबाद पुलिस उपहानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रोहतास जिले के 35, भोजपुर जिले के 37, कैमूर जिले के 41 और बक्सर जिले के 23 नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया जिसमें भोजपुर के 12, रोहतास के 11, कैमूर के 15 तथा बक्सर के 8 महिला पुलिस अवर निरीक्षक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 2023 में नियुक्त रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर में पदस्थापित नव नियुक्त अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मौके पर रोहतास के एसपी रौशन कुमार, एएसपी कोटा किरण कुमार, डीएसपी एडमिन पंकज कुमार, क्राइम रीडर संजीव कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मोहम्मद इरशाद अंसारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त एसआई आगामी 27 अक्टूबर से राजगीर में प्रशिक्षण को योगदान करेंगे।

Share
  • Related Posts

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। कृषि प्रसार कर्मियों के लिए “फसल विविधीकरण के माध्यम से जीविकोपार्जन में वृद्धि” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    सासाराम (रोहतास)। आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होने जा रहा सासाराम एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने को तैयार है। 25 मार्च 2026 को माँ ताराचंडी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    पीपराकोठी में कृषि प्रसार कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू, फसल विविधीकरण पर जोर

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगमगाएगा सासाराम, 25 मार्च को महोत्सव

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र