तुतला धाम में सावन मेले और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

तिलौथू (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि।जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार, वन पदाधिकारी मनीष कुमार व डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को मां तुतला भवानी धाम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सावन मेले की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया।

इस दौरान डीएम ने सावन मेले से पहले विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस व वन विभाग को निर्देशित किया गया। डीएम ने यातायात को बेहतर करने के लिए वन वे सड़क चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तुतला भवानी धाम परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दो लाइन बनाए जाएंगे। ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो। कहा तुतला भवानी धाम स्थित कुंड में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा। कुंड में गोताखोरों की भी तैनाती की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गहरे पानी में न जाएं और पुलिस-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करें।

इसके बाद स्थानीय कमिटी और अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर में बैठक कर कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश भी दिये।बैठक में एसडीएम निलेश कुमार, कमिटी अध्यक्ष गुरुचरण सिंह यादव, सचिव धर्मेंद्र सिंह, वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों समेत तुतला भवानी विकास समिति सदस्य भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : 👉🏻 आगामी विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी : सुपरवाइजर, बीएलओ व अधिकारियों के साथ बैठक

इसे भी पढ़े : 👉🏻. ललन सिंह की पुण्यतिथि पर टॉपरों को किया सम्मानित

इसे भी पढ़े : 👉🏻 उपेंद्र कश्यप के पुस्तक “आंचलिक पत्रकारिता की दुनिया” का लोकार्पण

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    One thought on “तुतला धाम में सावन मेले और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर