अब बिना एमसीएमसी अनुमति के नहीं छपेंगे राजनीतिक विज्ञापन : चुनाव आयोग का सख्त निर्देश

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारत निर्वाचन आयोग ने एक अहम कदम उठाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव के दिन और उससे एक दिन पूर्व किसी भी राजनीतिक विज्ञापन को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित करने से पहले एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति) की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह आदेश निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
आयोग के अनुसार, बिहार में दो चरणों में मतदान होना है।
पहले चरण में 6 नवंबर (गुरुवार) को मतदान होगा, इसलिए 5 नवंबर (बुधवार) और मतदान वाले दिन किसी भी राजनीतिक विज्ञापन पर रोक रहेगी।
दूसरे चरण में 11 नवंबर (मंगलवार) को मतदान निर्धारित है, अतः 10 नवंबर (सोमवार) और मतदान के दिन विज्ञापन प्रतिबंधित रहेंगे।

आयोग ने कहा कि बिना एमसीएमसी की पूर्व स्वीकृति के कोई भी विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया जा सकेगा।
इसके लिए उम्मीदवारों या दलों को प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से कम से कम दो दिन पहले आवेदन करना होगा, ताकि समिति विज्ञापनों की समीक्षा कर समय पर अनुमति दे सके।
निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय भ्रामक, अप्रमाणित या असत्य राजनीतिक प्रचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि मतदान से ठीक पहले मतदाताओं को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रचार सामग्री का दुरुपयोग न हो।
राज्य भर में एमसीएमसी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है, और उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे सभी आवेदनों की त्वरित जांच कर शीघ्र निर्णय लें।

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’