डब्ल्यूजेएआई झारखंड का गठन: दीपक ओझा बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष


रांची। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) ने झारखंड इकाई का औपचारिक गठन करते हुए नई प्रदेश कमिटी की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’ ने दीपक ओझा को झारखंड का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजीव रंजन को उपाध्यक्ष और पूर्णेंदु पुष्पेश को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह नियुक्ति राज्य में डिजिटल पत्रकारिता को संगठित, सशक्त और पेशेवर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


दीपक ओझा झारखंड में पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया टीवी, नोएडा से की और इसके बाद जनमत टीवी (अब लाइव इंडिया), दूरदर्शन, पीटीएन न्यूज झारखंड तथा जी न्यूज झारखंड के साथ कार्य किया।
वे नक्षत्र न्यूज हिंदी के संस्थापक और चैनल हेड रह चुके हैं तथा साधना न्यूज में बिहार-झारखंड संपादक की भूमिका भी निभा चुके हैं। इसके अलावा रांची विश्वविद्यालय समेत कई महाविद्यालयों में अतिथि शिक्षक के रूप में पत्रकारिता शिक्षा से भी जुड़े रहे हैं।


प्रदेश महासचिव पूर्णेंदु पुष्पेश लगभग 35 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ ‘राष्ट्रीय मुख्यधारा’ दैनिक के प्रकाशन और संपादन से जुड़े हैं। साथ ही वे कई डिजिटल न्यूज पोर्टलों का संपादन भी कर रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव के साथ विभिन्न संस्थानों में कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने नई टीम को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर राज्य की पूरी कमिटी का गठन किया जाए। उन्होंने सदस्यता अभियान तेज करने और डिजिटल पत्रकारिता को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार बनाने पर विशेष जोर दिया।


नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष दीपक ओझा ने कहा कि झारखंड में जल्द ही एक बड़े मीडिया समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के डिजिटल पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से समन्वय कर डिजिटल मीडिया को आवश्यक सुविधाएं और मान्यता दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।
संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में डब्ल्यूजेएआई झारखंड को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।



Share
  • Related Posts

    कविता :सावन की बहार

    सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार सावन की बहार (काव्य तरंग गीत) सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार, स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार। चारों तरफ…

    Share

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं