सरकारी-निजी स्कूलों में हेल्थ ड्राइव, बच्चों की जांच करेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। सामाजिक पहल के तहत एमडीएस फाउंडेशन द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इस अभियान की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. डॉ. कुमार अंशुमन ने प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि इस विशेष स्वास्थ्य अभियान के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। जांच में आंख, कान, दांत, खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण और सामान्य बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों को साफ-सफाई, संतुलित आहार और मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

डॉ. अंशुमन ने स्पष्ट किया कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों का आगे का इलाज भी निःशुल्क कराया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। यह अभियान अगले सप्ताह से शुरू होकर चरणबद्ध तरीके से विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों में चलाया जाएगा।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे शिविर के दौरान सभी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

डॉ. अंशुमन ने बताया कि उनकी यह पहल उनकी मां मैना देवी और हड्डी रोग विशेषज्ञ रहे उनके पिता डॉ. दरबारी सिंह की प्रेरणा से शुरू हुई है। फाउंडेशन द्वारा डालमियानगर में मॉडर्न मॉडल स्कूल का संचालन भी किया जा रहा है, जहां गरीब बच्चों को विशेष छूट दी जाती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला