7 दिसंबर को सासाराम में होगा जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के कोयला डिपो में स्थित जदयू के प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठन की मजबूती के लिए बैठक किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने किया और मुख्य अतिथि डेहरी विधानसभा के प्रभारी दिवाकर कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को सासाराम फजलगंज स्टेडियम होने वाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी पंचायत अध्यक्षों की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि अपने पंचायत के प्रत्येक गांव से कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में आने के लिए निमंत्रित करें।

विधानसभा प्रभारी दिवाकर कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है इसलिए कार्यकर्ताओं के लिए यह सम्मेलन महत्वपूर्ण है। इस सम्मेलन के माध्यम से हमें वरिष्ठ नेताओं के द्वारा जो सुझाव व राय दिया जाएगा उसको जमीनी स्तर पर लागू करना है। सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा कि इस जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला मंडल, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, सदस्य विधानसभा ललित नारायण मंडल के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस बैठक में सरोज सिंह, संजय सिंह नारायण सिंह, उपेंद्र गुप्ता, अंशु चंद्रवंशी,गुंजन सिंह, कामेश्वर राम, विकास गुप्ता, रविंद्र सिंह, गोलू कुमार, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार महतो, उज्जवल पासवान, मृत्युंजय दुबे, बलजीत कुमार, किशन सिंह, शिवम सिंह, बबलू सिंह, एजाज अख्तर व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

रिपोर्ट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित