डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के वार्ड संख्या 15 में संचालित दो जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 15 के सार्वजनिक जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनिल कुमार तथा विश्वनाथ प्रसाद की अनुज्ञप्ति को रद की गई है। यह कार्रवाई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आलोक में की गई है। कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने की दर्ज कराई गई शिकायत की गई थी, जिसकी जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से कराई गई थी।
यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे
डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…






