नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में नवागंतुकों की प्रतिभा को मिला मंच

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवाददाता। नवागत छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने और उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘राइजिंग स्टार्स’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. जगदीश सिंह, कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, सहायक कुलसचिव डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह, निदेशक डॉ. एच. के. सिंह एवं वरीय प्राध्यापक प्रो. डी. आर. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

कुलपति प्रो. जगदीश सिंह ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की प्रेरणा दी। कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप ने विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक कुलसचिव डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह एवं जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

संस्थान के निदेशक डॉ. एच. के. सिंह एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रो. डी. आर. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संदीप कुमार मौर्या ने किया और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।प्रतियोगिता में नृत्य, गायन, अभिनय, कविता पाठ सहित विभिन्न विधाओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) द्वारा शंकर विहार सैन्य स्टेशन स्थित अरावली सभागार में पूर्व सैनिकों के लिए एक भव्य रोजगार…

    Share

    कृषि में तकनीक की भूमिका पर मंथन,मुजफ्फरपुर में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला

    मुजफ्फरपुर। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना द्वारा स्थानीय पत्रकारों के लिए “कृषि विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका: विकसित भारत @ 2047” विषय पर एकदिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर

    कृषि में तकनीक की भूमिका पर मंथन,मुजफ्फरपुर में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला

    जलवायु अनुकूल खेती पर प्रक्षेत्र दिवस सह प्रशिक्षण, किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

    जलवायु अनुकूल खेती पर प्रक्षेत्र दिवस सह प्रशिक्षण, किसानों को मिली नई तकनीकों की जानकारी

    रचनात्मकता का उत्सव: प्रयागराज में पुस्तकों का लोकार्पण और साहित्यकारों का सम्मान

    रचनात्मकता का उत्सव: प्रयागराज में पुस्तकों का लोकार्पण और साहित्यकारों का सम्मान

    भिखारी ठाकुर को नमन कर ‘विदेशिया’ की प्रस्तुति हेतु पटना रवाना हुए रंगकर्मी

    भिखारी ठाकुर को नमन कर ‘विदेशिया’ की प्रस्तुति हेतु पटना रवाना हुए रंगकर्मी

    ग्रामीण आजीविका सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन प्रशिक्षण का सफल समापन

    ग्रामीण आजीविका सुधार हेतु समेकित मत्स्य पालन प्रशिक्षण का सफल समापन