साहित्य अकादमी के ‘ग्रामालोक’ कार्यक्रम के तहत देहरादून में नेपाली कवि गोष्ठी का आयोजन

देहरादून नेपाली कवि सम्मेलन

देहरादून (उत्तराखंड)-विशेष प्रतिनिधि। साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली ने अखिल भारतीय नेपाली भाषा समिति के सहयोग से अपने कार्यक्रम ‘ग्रामलोक’ के तहत बुधवार को देहरादून में एक नेपाली कवि गोष्ठी का आयोजन किया। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट के फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ सभागार में सम्पन्न उक्त कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं वेद-ऋचा के उद्घोष के साथ दीप प्रज्ज्वलन के बाद आचार्य कृष्ण प्रसाद पन्थी ने ग्रामलोक के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि साहित्य अकादेमी ग्रामलोक कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में गैर-शहरी क्षेत्रों के स्थानीय लेखकों एवं कवियों को 24 भाषाओं में एक राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। अपने बीज-वक्तव्य में उन्होंने कविता के क्षेत्र में संस्कृत और नेपाली के बीच साझा समृद्ध विरासत पर बल दिया।
एक अन्य कवि और साथ वर्ष पूर्व इसी स्कूल के छात्र रहे, श्री उदय ठाकुर ने अपने स्कूल के दिनों के अनुभवों और देहरादून में गोरखा समुदाय की विरासत पर आधारित एक कविता सुनाई। कार्यक्रम में कवि बी. बी. राणा ‘क्षितिज’ ने प्रकृति के महत्व पर एक विचारपूर्ण कविता का पाठ किया, जबकि एक अन्य कवि सुशील देवली ने अपनी कविता ‘गौरैया’ के माध्यम से छात्रों को अपना संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. दिनेश शर्मा ने किया और उन्होंने अपनी कविता में बीजगणित की अवधारणा के माध्यम से संयुक्त परिवार के मूल्य, मान्यता एवं महत्व को बताया।
अंत में प्रधानाचार्य दीपाली जुगरान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदमसिंह थापा, लेखक पी.एन. राय, सी.के. राय, गोपाल सिंह क्षेत्री, नेत्र प्रसाद, शान्तिप्रसाद, पूनम शर्मा, ज्योति रानी, शांता पंथी अन्य गणमान्य अतिथियों के अतिरिक्त करीब 60 विद्यार्थी उपस्थित रहे। संपूर्ण कवि गोष्ठी को देहरादून के दूरदर्शन केंद्र द्वारा कवर किया गया और इसे निकट भविष्य में डीडी उत्तराखंड द्वारा प्रसारित किया जाएगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर: डॉ .सुशील उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न