छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर का जलवा, लिए खेल-गीत-संगीत -नाटक में भाग


डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के तत्वावधान में कल आरंभ हुए मेटामोरफोसिस 2 के दूसरे दिन छात्रों ने दिनभर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से धमाल मचाया। वहीं रात्रि में बैंड कार्यक्रम के दौरान देर रात तक दर्शक झूमते रहे। मेटामोरफोसिस के पहले दिन छात्रों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बास्केट बॉल, टेबल टेनिस, दौड़, रंगोली, लूडो, नाटक एवं गीत संगीत कार्यक्रम के विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया ।दिनभर इस प्रकार के आयोजनों के बाद रात में नाम चीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बैंड नाइट देर रात तक श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डा. महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डा. जगदीश सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा. कुमार आलोक प्रताप, कुलसचिव धर्मेंश श्रीवास्तव, प्राचार्य डा. हीरालाल महतो, कुलाधिपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय एवं कृष्णा साहू के साथ ही सभी विभागों के अध्यक्ष, वरीय चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षा के छात्रों ने भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर कुलाधीपति शैल सिंह, संगीता सिंह, डा. आकांक्षा सिंह, निरुपमा सिंह, मोनिका सिंह, सुदीप कुमार सिंह समेत विभिन्न वरीय अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दीपावली पर अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार के नेतृत्व में…

    Share

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएनपी श्रीवास्तव ने पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन से जुड़े डेहरी, सासाराम, खुदरा, भभुआ, बिक्रमगंज, सोन नगर, नवीनगर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    अवतार चेतना के विकास का प्रतीक है : डॉ. आलोक पाण्डेय

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    रोहतास के 54वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह, ‘रन फॉर रोहतास’ और सांस्कृतिक संध्या होंगे आकर्षण

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं, यातायात व्यवस्था बनाएं सुरक्षित : डीएम

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान

    हर पंचायत में मृदा जांच प्रयोगशाला की व्यवस्था हो : कृषि राज्य मंत्री, खेत बचाओ अभियान में जुटे 400 से अधिक किसान