मारवाड़ी समाज का दो दिवसीय मंगसिर महोत्सव संपन्न

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। स्थानीय के झुंझुनू धाम में शनिवार से चल रहे मारवाड़ी समाज का दो दिवसीय मंगसीर नवमी उत्सव के रूप में छप्पन भोग के चढ़ावे के साथ रविवार को मंगल पाठ, सांस्कृतिक एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया।

समाज के अध्यक्ष पवन झुनझुनवाला के अनुसार पौराणिक इतिहास के मुताबिक महाभारत की लड़ाई में जब वीर अभिमन्यु वीरगति को प्राप्त हो गए तो उनकी पत्नी उत्तरा सती होने जा रही थीं। जिन्हें भगवान श्री कृष्ण ने सती होने से रोका था। उत्तरा उस समय गर्भ से थी और अगर ऐसा हो जाता तो यह बहुत बड़ा पाप होता।भगवान कृष्ण ने उत्तरा से कहा कि तुम कलयुग में सती रूप को प्राप्त करोगी और लोग तुम्हें ‘राणी सती दादी’ के नाम से पूजेंगे लेकिन तुम इस दौरान सती न हो और अपने बच्चे को जन्म दो। इस वरदान के स्वरूप श्री राणी सती जी का 718 वर्ष सन 1352 सती मंगसीर आदि नवमी को सती हुई थी। जिसे समाज उत्सव के रूप में मनाता है। दादी राणी सती मंदिर को जन्मोत्सव पर आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया।

जयपुर से पधारी मंगल कथा वाचिका मंजू शर्मा व कृष्णा यदुवंशी संगीतमय मंगल पाठ किया। कोलकाता से आए कलाकारों प्रकाश ओडेजा, पवन अग्रवाल व बिनोद शर्मा , कुलदीप निर्मल ने मंगल पाठ में दादी के जन्म से लेकर सती होने तक झांकी द्वारा कहानी प्रस्तुत किया।रविवार को दादी के मंदिर में ज्योत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । उत्सव में राज्य के अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल व उत्तरप्रदेश के श्रद्धालु भी भारी संख्या में भाग लेने पधारे थे। कार्यक्रम संयोजक मंडली में संत शर्मा, वेद शर्मा ,बंटी चमडिया, मीना झुनझुनवाला, कन्हैया झुनझुनवाला, डॉ. शालू झुनझुनवाला, मोहित अग्रवाल, वेद शर्मा, ज्ञान शर्मा, चंदन शर्मा, पीयूष अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे।

– निशांत राज

Share
  • Related Posts

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    डेहरी ऑन-सोन (रोहतास)। कैमूर पहाड़ी की तलहटी में स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी धाम बुधवार को भक्ति और संगीत के रंगों से सराबोर रहा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की…

    Share

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    तुतला भवानी महोत्सव में सुरों और भक्ति का संगम, कल्पना पटवारी ने बांधा समां

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पीएनबी ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पीएनबी ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत