अमीर चंद प्रसाद की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई, मुन्ना कुशवाहा बोले– वे हमारी कला विरासत थे

डेहरी -आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि।भोजपुरी सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले डेहरी के गौरव स्वर्गीय अमीर चंद प्रसाद गुप्ता की आठवीं पुण्यतिथि स्थानीय स्टेशन रोड स्थित राकेश होटल में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम में शहर के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सिने योगदान को याद किया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जदयू नगर अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि अमीर चंद प्रसाद न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार थे बल्कि डेहरी की सांस्कृतिक पहचान भी थे। उनका सरल व्यक्तित्व और कला के प्रति समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है।
अभिनव कला संगम के सचिव नंदन कुमार ने उनके रंगमंचीय जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक सधे हुए अभिनेता थे। उन्होंने अपने अभिनय सफर में दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘हमार दूल्हा’, ‘गंगा ज्वाला’, ‘बेटी उधार के’ जैसी लोकप्रिय फ़िल्में शामिल हैं। वे अधिकतर पिता और विलेन की भूमिकाओं में नजर आते थे।
रंगमंच से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जय शिव कला मंदिर नाट्य संस्था द्वारा मंचित भोजपुरी नाटक ‘खूनवा के रंगवा एके बा’ में उनके अभिनय ने देश के कई प्रांतों के मंचों पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था।
कार्यक्रम में जदयू जिला महासचिव महाराणा प्रताप उर्फ गुड्डू पटेल ने कहा कि अमीर चंद गुप्ता की कला और सादगी ने कई युवा कलाकारों को प्रेरणा दी। उनका योगदान भोजपुरी सिनेमा जगत के लिए अविस्मरणीय है।
श्रद्धांजलि सभा में उनके मित्र रतनलाल शर्मा, पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर: मदन कुमार । इनपुट : निशांत राज)


इसे भी पढ़े : 👉🏻 जदयू को छोड़ जनसुराज में गए डा. कुशवाहा, कहा—बिहार में बदलाव जरूरी

इसे भी पढ़े : 👉🏻 डा. जगदीश सिंह बने जीएनएसयू के नए कुलपति, विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में हो चुकी है पहचान

इसे भी पढ़े : 👉🏻 डब्ल्यूजेएआई बना डिजिटल पत्रकारों की आवाज़, कार्यक्रम में पहुँचे सुनील गावस्कर व अश्विनी चौबे


Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    One thought on “अमीर चंद प्रसाद की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई, मुन्ना कुशवाहा बोले– वे हमारी कला विरासत थे”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’