एनएमसीएच में कार्यशाला शुरू

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्वावधान में शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय बी आर माइक्रोकोन 2025 को लेकर शुक्रवार को देव मंगल सभागार के कॉन्फ्रेंस हॉल में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन के साथ कार्यशाला की औपचारिक शुरुआत हुई।

उद्घाटन सत्र में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह, कुलाधिपति के सलाहकार डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो, तथा माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. श्रीवास्तव समेत राज्य के विभिन्न चिकित्सा शिक्षा संस्थानों से आए प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो ने कहा कि बीआर माइक्रोकोन 2025 सफलतापूर्वक संपन्न होगा और इससे राज्य एवं देश के चिकित्सा क्षेत्र को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति के डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    कविता :सावन की बहार

    सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार सावन की बहार (काव्य तरंग गीत) सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार, स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार। चारों तरफ…

    Share

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    One thought on “एनएमसीएच में कार्यशाला शुरू

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं