‘तनाव मुक्त जीवन जीने की कला’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा बुधवार को ‘तनाव मुक्त जीवन जीने की कला’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ओम शांति रिट्रीट सेंटर, नई दिल्ली से विशिष्ट अतिथि के रूप में विधात्री बहन ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमार रविंद्र भाई, ब्रह्माकुमारी अंजू बहन व ब्रह्माकुमारी स्नेहा बहन भी उपस्थित थीं। विधात्री बहन ने बताया कि तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए स्व स्थिति में जीने की कोशिश करें और परिस्थितियों को काबू में रखें।

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने बताया कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदंगी में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे किसी भी प्रकार का तनाव न हो, ऐसे में जरूरी है कि सकारात्म सोच के साथ हम अपने जीवन को एक अनुशासित दिनचर्या का रूप देते हुए समय का उचित प्रबंधन करें। तनाव मुक्त रहने के लिए ध्यान योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरुरत है, क्योंकि ध्यान ही खुद को जानने, खुद से बातें करने का सबसे सटीक मार्ग है। उन्होंने बताया कि तनाव से नाना प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं। मानसिक तनाव से उबरने के लिए खुश रहें, जीवन में नये-नये लक्ष्य निर्धारित करें एवं खुद को व्यस्त रखते हुए आगे बढ़ते रहें। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारीगण सहित आईएआरआई पटना हब के छात्र भी उपस्थित थे। डॉ. रजनी कुमारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने मंच संचालन किया तथा डॉ. आरती कुमारी, वैज्ञानिक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती