अति श्रद्धा की पात्र होती हैं सीमा पर शहादत देने वाले सैनिक की मां और जीवनसंगिनी

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। लायंस क्लब आफ सासाराम की ओर से निर्मित बरन्दुआ (चेनारी) के शहीद कृष्ण कुमार पांडेय के स्मारक का अनावरण जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने किया। इस शहीद स्मारक का निर्माण चेनारी में मवेशी अस्पताल के सामने पथ निर्माण विभाग द्वारा मुहैया करायी गई जमीन पर लायंस क्लब ने किया है, जहां (स्मारक स्थल) शहीद कृष्ण कुमार पांडेय की मूर्ति स्थापित की गई है। जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित समारोह में शहीद सैनिक की मां और पत्नी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
अनावरण समारोह को संबोधित करते रोहतास के जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने कहा कि वह माता धन्य हैं, जिन्होंने अपनी कोख से जाबांज सैनिक को जन्म देती हैं। देश की रक्षा के लिए सीमा पर अपने जीवन को वीरता के साथ उत्सर्ग करने वाले वीर सपूत सैनिकों की माताएं और जीवनसंगिनी पत्नियां समाज के लिए अति श्रद्धा और सम्मान की पात्र हैं।
लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल डा. एसपी वर्मा ने बताया कि शहीद स्मारक के निर्माण की जिम्मेदारी रोहतास के जिलाधिकारी द्वारा 2018 में लायंस क्लब ऑफ सासाराम को दी गई थी। शहीद स्मारक स्थल और शहीद की मूर्ति का निर्माण लायंस क्लब के सदस्यों ने बाहरी मदद लिएबिना ही आपसी सहयोग से धन राशि एकत्र कर कराया है। किड्स गार्डेन इंग्लिश स्कूल की बच्चियों ने आरंभ में अतिथियों के स्वागत में स्वागत-गान प्रस्तुत किया। मंच संचालन लायन मार्कंडेय प्रसाद ने किया।
स्वागत भाषण में लायंस क्लब ऑफ सासाराम के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि स्मारक स्थल के निर्माण में लायंस क्लब ऑफ सासाराम के सदस्यों का और शहीद परिवार का भी सक्रिय सहयोग मिला। कार्यक्रम में लायंस क्लब के मेंबरशीप चेयरमैन डा. दिनेश शर्मा, उप कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, पीआरओ गौतम कुमार, सर्विस एक्टिविटी चेयरमैन अभिषेक राय, डा. विजय कुमार, डा. जावेद अख्तर शहीद परिवार के प्रमोद पांडेय, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि डा. अभिषेक पॉल, प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन के चेनारी प्रखंड अध्यक्ष दानेश्वर तिवारी, चेनारी के बीडीओ, सीओ मौजूद थे।
(रिपोर्ट और तस्वीर : अर्जुन कुमार)

अधिवक्ता के निधन पर अनुमंडल विधिज्ञ संघ में शोकसभा

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। वरिष्ठ अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर डिहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ की ओर से शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में डिहरी विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, सचिव मिथिलेश कुमार, एसटीओ संजय सिंह, काशीनाथ गुप्ता, अजय कुमार, प्रदीप सिंह, देवनाथ सिंह, नमोनारायण प्रसाद, उमेश यादव, बलराम तिवारी, मुकेश कुमार, अरविन्द पांडेय, मनीषा दुबे, प्रवीण दुबे, विनोद सिंह, महेन्द्र गुप्ता, रंजीत दुबे, श्यामबिहारी पांडेय, रामदेव सिंह, सत्यनारायण सिंह, दिनेश्वर पासवान, अरविन्द कुमार, चंद्रिका राम, अर्जुन सिंह आदि अधिक्ता उपस्थित थे।
(डिहरी विधिज्ञ संघ की व्हाट्सएप सूचना)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026