अब मिल जाएगी मुनिया को जमीन

सोनमाटीडाटकाम की खबर का असर, सीओ आफिस से बना कागजात, एसडीएम कार्यालय से एक हफ्ते में प्रक्रिया पूरा होने का आश्वासन

सवाल : कैसे मिलेगी मुनिया को जमीन? इस शीर्षक से सोनमाटीडाटकाम में खबर फ्लैश हुई थी। इस खबर पर बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा स्थित संवाददाता ने यह जानकारी दी है कि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान में लेकर अंचलाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने के कागजात बनवा दिया है। अब अनुमण्डल कार्यालय स्तर काम रह गया है, जिसकी प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो जाने का आश्वासन हसपुरा के बीडीओ ने दिया है। सोन अंचल के ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसे उपलब्धि मान रहे हैं। इसके लिए बीडीओ, हसपुरा सोनमाटी परिवार की ओर से धन्यवाद के पात्र हैं। 06 अक्टूबर को जो खबर प्रसारित हुई, वह नीचे दी जा रही है-

https://sonemattee.com/सवाल-कैसे-मिलेगी-मुनिया-क/

बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड अंतर्गत रतनपुर ग्राम की विधवा मुनिया देवी के लिए इंदिरा आवास बनाने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उसके बैंक खाते में रकम भी आ गई है। मगर मुनिया के पास अपनी जमीन ही नहीं है। वह तो सड़क किनारे झोपड़ी डालकर वर्षों से किसी तरह अपना जीवन बसर कर रही है।
जमीन के लिए गांव के सरपंच ने अंचलाधिकारी से कई बार संपर्क कर चुके हैं। अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। मुनिया देवी जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी अपना दुखड़ा सुना चुकी है। उसका आवेदन ले लिया गया है, जो व्यवस्था के मुताबिक फिर अंचलाधिकारी के पास ही अग्रसारित कर दिया जाएगा।
पिछले वर्ष ठंड के मौसम में मुनिया देवी के पति की मृत्यु इलाज के अभाव में हो गई। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दाह-संस्कार एवं ब्रह्मभोज तक के खर्च का इंतजाम किया था। फिलहाल मुनिया देवी जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन की छाया प्रति लेकर अपने बच्चों के साथ दरवाजे-दरवाजे भटक रही है कि शायद जमीन देन-दिलाने वाला कोई मददगार मिल जाए और खुले आकाश के नीचे उसका भी अपना छत (आवास) हो जाए।
(वेब रिपोर्टिंग : शंभुशरण सत्यार्थी)

Share
  • Related Posts

    ग्राफिक एरा में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ के रंगों में जीवंत हुई लोक एवं जनजातीय कला

    श्रेष्ठ पांच कलाकारों को 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, करीब 50 कलाकारों ने लिया हिस्सा देहरादून। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित चार दिवसीय ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ लोक…

    Share

    जन सेवा समिति की नई कमेटी गठित, बबलू मद्धेशिया बने अध्यक्ष

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। जन सेवा समिति, डिहरी-डालमियानगर को नई कार्यकारिणी मिल गई है। डालमियानगर के रतू बिगहा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम हुई समिति की…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था पर सख्ती होगी प्राथमिकता : एसडीएम

    किसान पंजीकरण व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीएम

    किसान पंजीकरण व दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : डीएम

    बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

    बुद्ध मिशन स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने जाना खेलों का महत्व

    डेहरी पुलिस कार्यालय में एसपी मिस्टर राज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा

    डेहरी पुलिस कार्यालय में एसपी मिस्टर राज ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया भरोसा