कृष्ण किसलय की दो कविताएं : एक नए साल और दूसरी गुजरे साल के सन्दर्भ में

———————————–
आओ सफर फिर शुरू करें
——————————–
अहसास अब भी कितना ताजा है
कि बहुत खुशनसीब गुजरा था
बीते वर्षों का पहला नया सबेरा !
 
हां, कितना हसीन था
आकाश से जमीन पर
प्रेम के पानी का झरझराना
और, उग आए सम्बन्धों की पौध में
हर साल आहिस्ता-आहिस्ता
एक-एक कर फूलों-पत्तियों का भरना !
 
जमाने की बन्दिश की बर्फानी ठंड
प्रतीक्षा की तपस्या की कड़ी धूप
और बेकरारी की बाढ़ के बावजूद
हरा-भरा है यादों का वह पौधा
महक बरकरार है मोहब्बत के फूलों की !
 
लाखों-करोड़ों की तरह मैंने भी देखा
एक सपना गुजरे बरस की आखिरी रात में
कि नए बरस का उगता नया सबेरा
और हसीन, और गुलनशीन, और मनतरीन होगा
मगर अफसोस रात लम्बी खींच गई
और राह में पत्थर फिर बिखर गए !
 
तब भी, आदमी की जिन्दगी तो
दरअसल उम्मीद का सफर है
और, संयोग से अब भी साथी जुगनू
सम्बन्धों की हरियाली में चमक रहे हैं
आओ, उन्हीं की रोशनी के सहारे
मंजिल पर पहुंचने का सफर
फिर से शुरू किया जाए !
 
(बीस साल पहले दैनिक आज, पटना के वार्षिक विशेषांक में प्रकाशित)
 
—————
बीता वर्ष
—————
दूर कालखंड के रक्ताभ क्षितिज पर
सर्द दिसम्बर की अन्तिम घडिय़ां गिनते हुए
दम तोड़ते बूढ़े वर्ष का महाप्रयाण हुआ !
 
आ गई मेरे अधरों पर अनछूए दर्द की थिरकन
आह, निर्दयी छल गया
मेरे गीतों पर ताल देने का
उसने दिया था वचन !
 
मेरी बन्द मुट्ठियों में
अनुत्तरित प्रश्नचिह्नïों को छोड़
यह निष्ठुर वर्ष भी मेरी हथेलियों से खामोश सरक गया
थमाकर एक रीता कालपात्र !
 
बीते वर्ष के साथ जो था
उम्मीद का अनुबन्ध और गणित का गुणनफल
कि कितना कुछ करने का ‘भागÓ
और कितना कुछ कर पाने का ‘शेषÓ !
 
बस, चिपका भर रह गया
मेरी जिन्दगी की लीक से कृष्णपखी साये की तरह
उसका स्पृहा अहसास भर !
 
(पांच साल पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र मेरठ मुख्यालय वाला सुभारती मीडिया लिमिटेड के बहुसंस्करणीय दैनिक प्रभात के संपादकीय पृष्ठ पर सृजन स्तंभ में)
— KRISHNA  KISALAY
Editor : sonemattee.com,
Press gali, Jora mandir, Newarea,
Dalmianagar-821305,
Dehri-on-sone, Bihar (India)
ph. 9708778136

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान