जीएनएसयू : राज्यभर में नर्सिंग की सर्वाधिक सीटें अब यहां, पुरस्कृत हुए खेल-कूद के प्रतिभागी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। गोपालनारायणसिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण नर्सिंग कालेज के हिस्से में राज्यभर मे नर्सिंग प्रशिक्षण (बीएससी) की सर्वाधिक सीटें आई हैं। इस मामले में पटना एम्स भी इस नर्सिंग कालेज से पीछे रह गया है। केेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संबंधित वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी हो चुकी है।

बेहतर शारीरिक विकास से ही बनता है बेहतर मस्तिष्क
उधर, राज्यसभा सांसद एवं जीएनएसयू के कुलाधिपति गोपालनारायण सिंह ने वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में अग्रणी स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों और खेल टीमों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल सभागार में आयोजित किया गया। गोपालनारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ बना रहता है और बेहतर शारीरिक विकास से ही बेहतर मस्तिष्क बनता है। इसलिए जीवन में खेलकूद जरूरी है और इसीलिए प्राचीन भारतीय गुरुकुल शिक्षण पद्धति में खेलकूद पर भी जोर दिया जाता था। भारतीयों पर थोपी गई नई अंग्रेजी शिक्षा पद्धति से नुकसान यह हुआ है कि यह डिग्रीधारक आदमी तो बनाता है, मगर समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने वाला संपूर्ण इन्सानियत का निर्माण नहीं होता।

संस्थान के सचिव गोविन्दनारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नााराय सिंह, कुलपति डा. एमएल वर्मा, नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के प्राचार्य डा. एसके सिन्हा ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्रिकेट, हैंडबाल, बालीबाल, बैडमिन्टन, एथलेटिक्स और सभी तरह के इनडोर गेम के विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अंत में डा. नदीम अहमद असलमी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

समारोह में नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के पूर्व प्राचार्य डा. विनोद कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. डीके रमन, चिकित्सा उपाधीक्षक डा. वाईएम सिंह, प्रो. डा. प्रभात कुमार, डा. दिलीप कुमार यादव, डा. सुनीता त्रिपाठी, डा. मुकेश कुमार आदि वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित थे।

नारायण नर्सिंग कालेज में सीटें 60 से बढ़कर 100 हुईं, सभी सीटों पर नामांकन चालू सत्र में ही

नई दिल्ली स्थित इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) द्वारा जीएनएसयू के अंतर्गत जमुहार स्थित नारायण नर्सिंग कालेज में नर्सिंग प्रशिक्षण (बीएससी) की सीटों की संख्या 60 से बढ़ाकर 100 सीटों की अनुमति दिए जाने पर जीएनएसयू के कुलाधिपति गोपालनारायण सिंह, संचिव गोविन्दनारायण सिंह और प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने इस कालेज के प्राध्यापकों की टीम के साथ विद्यार्थियों को भी बधाई दी है कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल एक्ट के मद्देनजर जांच में अध्यापकों की मेहनत, विद्यार्थियों का अनुशासन भी सहायक रहा है और नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रशिक्षण की सीटें 60 से बढ़ाकर 100 कर दी गईं।

जीएनएसयू के सचिव गोविन्दनारायण सिंह के अनुसार, नर्सिंग (बीएससी) की पढ़ाई के लिए बिहार में सबसे अधिक सीट नारायण नर्सिंग कालेज को आवंटित की गई हैं। भारतीय उपचर्या परिषद ने नारायण नर्सिंग कालेज को 100, पटना एम्स को 60, इंदिरागांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइन्सेस को 50, पटना इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, गुलारबाग नेशनल इंस्टीट्यूट को 40, पाटिलीपुत्रा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, नालन्दा गौतम इंस्टीट्यूट को 40, खगडिया श्यामल नर्सिंग कालेज को 40, कुर्जी होली फैमिली नर्सिंग कालेज को 40 और धनौरा स्कूल आफ नर्सिंग को 30 सीटों के लिए अनुमति प्रदान की है।

यह अनुमति आईएनसी ने आधारभूत संरचना, शिक्षा संसाधन और अन्य मानकों पर खरा उतरने के बाद दी है। आईएनसी की अनुमति के बाद अब नारायण नर्सिंग कालेज में चालू सत्र से ही 100 सीटों पर नामांकन किया जाएगा।

(रिपोर्ट एवं तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और त्योहारों के मौसम में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार…

    Share

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय “प्रयोगशाला कौशल एवं उद्यमिता: मृदा, पशु एवं मानव स्वास्थ्य के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषयक व्यावहारिक…

    Share

    One thought on “जीएनएसयू : राज्यभर में नर्सिंग की सर्वाधिक सीटें अब यहां, पुरस्कृत हुए खेल-कूद के प्रतिभागी

    1. Sonemattee weekly news website is an ideal news website from the land of Sone Nud.
      Congratulations and best wishes.
      Many thanks on the reporting of the excellency of Narayan Medical College and Hospital and Narayan Nursing College, Jamuhar, Rohtas, Bihar.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न