पूर्वी भारत के सभी हालमार्किंग सेन्टरों में होंगे नए साल से काम

पटना/डेहरी-आन-सोन (बिहार)-कार्यालय प्रतिनिधि। ऑल इंडिया हॉलमार्किंग एक्शन कमिटी के आह्वान पर अपनी मांगों और समस्याओं की ओर भारतीय मानक ब्यूरो का ध्यान खींचने के उद्देश्य से पूर्वी भारत के सभी हालमार्किंग सेन्टर पांच दिनों की हड़ताल पर है और इनमें नए साल से कामकाज शुरू होगा। गत 27 दिसंबर भारत के इस्टर्न जोन के 122 हॉलमार्किंग सेंटर हड़ताल पर हैं और इनमें हॉलमार्किंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। इस जोन में बिहार के साथ पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, छतीसगढ़, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और सिक्किम प्रदेश आते हैं।
निबंधित ज्वेलरों की संख्या से अधिक सेंटर होने से कारोबार बनी घाटा इंडस्ट्रीज
हॉलमार्किंग एक्शन कमिटी की ओर से बताया गया है कि उनकी मांग सरकार और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैण्डर्ड (बीआईएस) हॉलमार्किंग सेंटर खोलने का लाइसेंस जरूरत के अनुरूप संख्या में ही दे। बीआईएस द्वारा निबंधित ज्वेलर्स ही हॉलमार्किंग सेंटर के ग्राहक होते हैं और ऐसे ज्वेलरों की संख्या देश में सेंटर के अनुपात में काफी कम है। हॉलमार्किंग सेंटर खोलने और हॉलमार्किंग जेवर बेचने का लाइसेंस भारतीय मानक ब्यूरो देती है, इसलिए इंडस्ट्री का लाभ-हानी भी उसे देखना चाहिए। बड़ी संख्या में सेंटर खुलने और लाइसेंसी दुकानदारों की संख्या कम होने के कारण सेंटर का संचालन मुश्किल होकर घाटे का व्यवसाय बन गया है। इस इंडस्ट्रीज को तभी बचा पाना संभव है, जब सरकार हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाए और हॉलमार्किंग सेंटर खोलने के लिए बाजार के मद्देनजर नीति बनाए। सरकारी सर्वे के मुताबिक, देश में 700 से अधिक हॉलमार्किंग सेंटर हैं, जबकि जिलों की संख्या करीब 500 है। देश में एक लाख से अधिक ज्वेलर्स हैं, किन्तु कुछ हजार ही भारतीय मानक ब्यूरो के तहत हॉलमार्किंग जेवर बेचने के लिए निबंधित हैं।
(रिपोर्ट व तस्वीर : निशान्त राज)

 

बजाज एलियांज के बीमा कंसलटेंट के सम्मान में समारोह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-वरिष्ठ संवाददाता। बजाज एलियांज कार्यालय में इंश्योरेंस कंसलटेंट पुरुषोत्तम कुमार को एमडीआरटी रैंक तक पहुंचने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के पटना कार्यालय के जोनल मैनेजर वेंकटेश कुमार ने केक काटा। बजाज एलियांज के गया कार्यालय के असिस्टेंट महाप्रबंधक चितरंजन कुमार सिंह, डेहरी-आन-सोन के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, सेल्स मैनेजर जितेंद्र कुमार सिंह और शाखा के कर्मचारी, शाखा से जुड़े इंश्योरेंस कंसलटेंट ने भाग लिया। शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक दशक पूर्व इस शाखा से जुड़े तिलेश्वर प्रसाद गुप्ता ने एमडीआरटी रैंक तक पहुंचे थे। बीमा कंसलटेंट पुरुषोत्तम कुमार ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि बजाज एलियांज में मैं साइकिल से चलकर आया था, आज अपने काम के बदौलत अपने परिवार की जीविका चलाते हुए अपना मकान की स्थिति में पहुंचा हूं।
(रिपोर्ट व तस्वीर : वारिस अली)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज