भाजपा ग्रामीण मंडल का गांवों में परिवार जनसंपर्क अभियान

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल की ओर से गांवों में परिवार सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण जनता को मोदी सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धि की जानकारी दी जा रही है।

इस जनसंपर्क अभियान में 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केेंद्र सरकार का गठन करने के लिए भाजपा के पक्ष में अपील की जा रही है। संपर्क के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना-लिखा जा रहा है और संबंधित विभाग के वरीय पदादिकारियों से संपर्क कर समाधान का भरोसा दिया जा रहा है।

ग्रामीण परिवार संपर्क अभियान में अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, सिंदुआर शक्ति केंद्र के प्रभारी दिलीप याद, युवा नेता सरोज यादव के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी साथ हैं।

नवरतनचक, मनार, मखरा, मनार गांवों में परिवार संपर्क अभियान पूरा किया जा चुका है। यह अभियान अन्य गांवों में भी चलता रहेगा। मनार शक्ति केंद्र में गांवों में शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि को लेकर जनता में नाराजगी देखी गई। प्रोत्साहन राशि खाते में नहीं भेजा जा रहा है और बिचौलिया द्वारा पैसे की मांगने की शिकायत भी आई है।

भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बिचौलियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

विवेकानन्द स्कूल समूह का खेल सम्मिलन समारोह 6 जनवरी को

देव (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। विवेकानन्द मिशन स्कूल समूह की ओर से औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के बिगनानिका नगर, यारी में स्पोटर्स मीट फाइनल का आयोजन छह जनवरी को किया गया है। स्कूल समूह के अध्यक्ष डा. शम्भूशरण सिंह और प्राचार्य अभिजीत घोष के अनुसार, खेल सम्मिलन समारोह के मुख्य अतिथि औरंगाबाद के जिलाधिकारी राहुलरंजन माहिवाल और विशेष अतिथि अनुमंडलाधिकारी, औरंगाबाद डा.प्रदीप कुमार होंगे।

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए समर्थ बनाएगा जयप्रकाश जनता दल

उंटारी (पलामू)-सोनमाटी संवाददाता। जयप्रकाश जनता दल की अर से गांव बचाओ जल बचाओ, बेटी बचाओ अभियान आरंभ किया गया है। जयप्रकाश जनता दल के प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसके लिए उटारी प्रखंड में महिलाओं की बैठक बुलाई गई, जिसमें उनके रोजगार पर चर्चा हुई।

जयप्रकाश जनता दल ने तय किया है कि वह बैठक में शामिल हुईं महिलाओं में 30 को रोजगार देगी। रोजगार की शुरुआत छोटे तौर पर होगी, जिसके तहत सिलाई मशीन आदि का वितरण किया जाएगा और सिलाई-कटाई की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जयप्रकाश जनता दल का मानना है कि अगर नेता चाहे तो समाज बदल सकता है। समाज बदलने के लिए साकारात्मक सोच की आवश्यकता है। महिलाओ में आत्मविश्वास पैदा करना पार्टी का पहला उद्देश्य है।

Share
  • Related Posts

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और त्योहारों के मौसम में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार…

    Share

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय “प्रयोगशाला कौशल एवं उद्यमिता: मृदा, पशु एवं मानव स्वास्थ्य के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषयक व्यावहारिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर