फ्रेशर पार्टी के साथ नए सत्र की पढ़ाई शुरू

डेहरी-आन-सोन (बिहार)-कार्यालय प्रतिनिधि। जमुहार स्थित नारायण एकेडमी आफ मैनेजरियल एक्सीलेन्स में नए सत्र (2017-19) की शुरूआत समारोह का आयोजन कर और केक काटकर किया गया। इस अवसर पर आयोजित फ्रेशर पार्टी का उद्घाटन गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एमएल वर्मा, सचिव गोविन्दनारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रमनारायण सिंह और निदेशक डा. आलोक प्रताप ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नारायण एकेडमी आफ मैनेजरियल एक्सीलेन्स में नए सत्र में बीबीए, बीसीए और एमबीबीए की पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

नए सत्र के आरंभ होने के अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटक, नृत्य नाटिका, फैशन शो, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तीन तलाक पर आधारित लघु नाटक की प्रस्तुति काफी प्रभावशाली थी, जिसमें नौशमां यासमीन और सलोनी सिंह ने प्रभावकारी अभिनय किया। नए सत्र के फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेसर का ताज एमबीबी प्रथम वर्ष के भास्कर सिन्हा व विनीता कुमारी, बीबीए प्रथम वर्ष में सलोनी कुमारी व अभिषेक कुमार और बीसीए प्रथम वर्ष में आशीष कुमार कश्यप को पहनाया गया।
कार्यक्रम के संयोजन में कालेज के अध्यापक कुमुद रंजन, निखिल निशांत, पम्मी कुमारी, डा. अनिल कुमार गोप, डा. आलोक कुमार, डा. अभिषेक सिन्हा आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

 (रिपोर्ट व तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह, पीआरओ)

 

हिन्द मजदूर सभा का राज्य सम्मलेन 4 अक्टूबर को पटना में

डालमियानगर (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। हिन्द मजदूर सभा का 18वा प्रदेश सम्मेलन पटना में 04 अक्टूबर को आयोजित किया गया है, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से श्रमिक नेता और प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के लिए रोहतास और औरंगाबाद सहित विभिन्न जिलों का दौरा हिन्द मजदूर सभा के नेता कर रहे हैं। सम्मेलन का उद्घाटन हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव हरिभजन सिंह सिंधू करेंगे और बतौर विशिष्ट अतिथि तेलांगना के पूर्व श्रम मंत्री नरसिम्हा रेड्डी भाग लेंगे। हिन्द मजदूर सभा के बिहार प्रदेश सचिव नागेश्वर ने बताया कि सम्मेलन में खेत मजदूर, जूट मिल मजदूर, चीनी मिल मजदूर, आंगनबाड़ी में श्रम एवं श्रमिकों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

Share
  • Related Posts

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    पटना। एनटीपीसी ने इंजीनियरिंग और प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 की घोषणा की है। प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 के बीच देश…

    Share

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ