ब्रांड अम्बेसडर गुप्तेश्वर पांडेय को सौंपी जाएगी पूर्ण शराबबंदी पर आधारित फिल्म

दाउदनगर (औरंगाबाद)-विशेष प्रतिनिधि/संवाददाता। बिहार की पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में संस्कार विद्या विद्यालयसमूह परिसर में आयोजित पूर्ण नशामुक्ति जनचेतना शिविर को बिहार पुलिस अकादमी के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय संबोधित करेंगे। श्री पूर्ण शराबबंदी के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।

इस अवसर पर पूर्ण शराबबंदी के समर्थन में बनी फिल्म (एक अप्रैल : अल्कोहल फ्रीडम डे आफ बिहार) उन्हें सौंपी जाएगी।

इस फिल्म का निर्माण विद्या निकेतन ग्रुप आफ स्कूल और धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन ने संयुक्त रूप से पिछले साल किया था।

दाउदनगर के कलाकारों-विद्यार्थियों ने किया है अभिनय
विद्या निकेतन विद्यालय समूह के सीएमडी सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस फिल्म में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों ने बेहतर अभिनय किया है। यह फिल्म प्रेरणास्रोत है शराब जैसे जहरीली पेय को छोडऩे के लिए। विद्या निकेतन ग्रुप आफ स्कूल्स के सीईओ आनंद प्रकाश ने बताया कि फिल्म को जनस्वीकृति के साथ सम्मान भी मिला है। बिहार के पूर्ण शराबबंदी के ब्रांड एम्बेसडर गुप्तेश्वर पांडेय को विद्यालय परिवार की ओर से फिल्म सौंपी जाएगी। इसमें समाज को सही दिशा देने का कथा-तत्व समाहित है।
देख चुके हैं डिप्टी सीएम, फिल्म समारोहों में हो चुका है प्रदर्शन
फिल्म के डायरेक्टर धर्मवीर भारती ने बताया की फिल्म को बिहार को उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी और बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेशनारायण सिंह के समक्ष प्रदर्शित की जा चुकी है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग ओरछा फिल्म फेस्टिवल (मध्य प्रदेश, औरंगाबाद फिल्म फेस्टिवल (बिहार) और चौरीचौरा फिल्म फेस्टिवल गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में हो चुकी है। दिसम्बर में इसी हफ्ते खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (मध्य प्रदेश) में प्रदर्शन के लिए भी इस फिल्म का चयन किया गया है, जिसके मुख्य जज मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और विख्यात शायर, गीतकार व फिल्म लेखक जावेद अख्तर हंै।

 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा

दाउदनगर (औरंगाबाद) से प्राप्त एक समाचार के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। इस संबंध में दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 15 से 30 दिसम्बर तक विधानसभा क्षेत्र स्तर की टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह टोली लोगों तक केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगी। बूथ कमेटी का गठन कर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में शक्तिकेन्द्र प्रभारी, प्रमुख के रूप में सुरेंद्र यादव, सिंधु आर., दिलीप कुमार भगत (अन्छा), सत्यवेश तिवारी (मनार), रंजन कुमार वर्मा (तरार), सुनील दुबे (कर्मा), नंदेश कुमार शर्मा, बेलवा में हिमांशु तिवारी को नियुक्त किया गया। बैठक में जिला किसान मोर्चा महामंत्री धनंजय शर्मा और विस्तारक कमलेशदत्त पांडे ने भी भाग लिया।

(रिपोर्ट व तस्वीर : उपेन्द्र कश्यप, निशांत राज, सुरेंद्र यादव)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक