मुंबई में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का अधिवेशन / डेहरी चैंबर्स आफ कामर्स का विस्तार

गुणवत्ता शिक्षा की आत्मा और विद्यालय परिसर शरीर

मुंबई/सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी समाचार नेटवर्क। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का तीन दिवसीय छठा वार्षिक अधिवेशन मुंबई में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमाएल अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रादेशिक संगठनों से करीब दो सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में रोहतास जिला के 14 शिक्षाविदों और विद्यालय संचालकों को मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस अधिकारी अभयानंद राय द्वारा एसोसिएशन की ओर से अंगवस्त्र, प्रतीक-चिह्नï देकर सद्भाव-सम्मान दिया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए अभयानंद राय, शमाएल अहमद, प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिशन के प्रदेश महासचिव डा. एसपी वर्मा (संतपाल विद्यालयसमूह के अध्यक्ष) और अन्य वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर, एकता पर, विद्यालय परिसरों में शिक्षा की गुणवत्ता पर बल दिया। कहा कि गुणवत्ता ही शिक्षा की आत्मा और विद्यालय परिसर शरीर है। संख्या बल के साथ हमारे संगठित रहने में इस आत्मा और शरीर का हित है। डा. एसपी वर्मा ने समाज की जरूरत के हिसाब से शिक्षा के आधुनिकरण के मूल तत्वों की व्यावहारिक जानकारी दी। वार्षिक अधिवेशन में डा. एसपी वर्मा के साथ रोहतास जिला इकाई के अध्यक्ष रोहित वर्मा (प्रबंधक संतपाल स्कूल समूह), सुभाष कुमार कुशवाहा, समरेंद्र कुमार, कुमार विकास प्रकाश, धनेंद्र कुमार, अरविंद भारती, प्रशांत कुमार, तेजनारायण पटेल, धनंजय सिंह, डा. आशुतोष पांडेय, सुनील कुमार, संजय कुमार, दुर्गेश पटेल ने प्रतिनिधित्व किया। (रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार)

चैंबर्स आफ कामर्स का सांगठनिक विस्तार

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी चैंबर्स आफ कामर्स की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और कारोबारियों-व्यापारियों के हित के लिए निरंतर सक्रियता बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और सर्वानुमति से संगठन का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बबल कश्यप ने की और संचालन सचिव संतोष सिंह ने किया। शहर में भिन्न-भिन्न कारोबार का प्रतिनिधि करने वाले सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार कसौंधन, राजकिशोरी गुप्ता, वीरेंंद्र कुमार सोनी, राजाराम सिंह को उपाध्यक्ष और सौरव कुमार कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यह फैसला लिया गया कि छोटे पैमाने के कारोबारियों के शहर डेहरी-आन-सोन में कारोबार की विस्तार-व्यापकता के मद्देनजर 21 सदस्यीय कोर कमिटि का भी गठन किया जाए। बैठक में उपेंद्र कश्यप (वीएस हालमार्किंग), अबरार आलम, धनंजय कुमार, सिद्धार्थ शंकर, पंकज कुमार जायसवाल, विनोद कुमार कश्यप, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश कश्यप, निखिल कुमार सिंह, संजय गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि दर्जनों कारोबारी उपस्थित थे।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित