मेरा बूथ सबसे मजबूत : ग्रामीणों को जोडऩे-रिझाने का एक और भाजपाई कार्यक्रम

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक दलों का मतदाताओं को आकर्षित करने और अपने-अपने कार्यक्रमों से जोडऩे का विभिन्न उपक्रम शुरू हो चुका है। इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी का नया कार्यक्रम है- मेरा बूथ सबसे मजबूत। इस कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल के विभिन्न ग्रामपंचायतों में भी ग्रामीणों से जनसंपर्क किया जा रहा है।

भाजपा ग्रामीण मण्डल की ओर से दाउदनगर प्रखंड के तरारी ग्राम पंचायत के बेलाड़ी गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के साथ ग्राम पंचायत भाजपा अध्यक्ष उमेश पासवान उफऱ् साधुजी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता व पंचायत समिति सदस्य नंदेश शर्मा आदि सक्रिय रहे।
सरकार ने लागू किए कई कल्याणकारी कार्यक्रम : सुरेन्द्र यादव
बेलाड़ी गांव में इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव और ग्राम पंचायत भाजपा अध्यक्ष उमेश पासवान उर्फ साधुजी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता के हित, खासकर महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल भी रहा है। घर-घर बिजली, उज्ज्वला रसोई गैस, हर घर में शौचालय निर्माण जैसी योजनाएं समाज के आखिरी कतार के लोगों के हित के लिए ही हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत (कार्यक्रम) हर गांव के बूथ पर भाजपा द्वारा चलाया जाएगा ताकि जनता को सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी जा सकी।
मोबाइल फोन के जरिये मिली भाजपा की सदस्यता
बेलाड़ी गांव के ग्रामीण महिला-पुरुषों ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इसके लिए ग्रामीणों ने अपने-अपने मोबाइल फोन हैंडसेट से टोल-प्री नम्बर पर काल कर किया और वे संबंधित प्रक्रिया के अंतर्गत भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन गए। बेलाड़ी गांव में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्रामीणों में नन्हे पासवान, करीमन पासवान, सुरेश शर्मा, विनेश्वर ठाकुर, श्रीनाथ पासवान, दिनेश पासवान, सुगपति देवी, पुनिया देवी, धन रजिया देवी, कुसुम देवी, चिंता देवी, लालसा देवी, शम्भू चेतन आदि शामिल हैं।

सुनील पाठक ने बताए संगीत के गुर, गायन-वादन के बिखेरे गए स्वर और सुर

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। कलाप्रभा संगम के नए सूर्यमंदिर स्थित शाखा (कात्यायन संगीत प्रशिक्षण केंद्र) में औरंगाबाद के मशहूर संगीतज्ञ सुनील पाठक ने गायन-वादन का आकर्षक सस्वर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए संगीत के विद्यार्थियों को गायन और वादन का गुर सिखाया। कार्यक्रम में अविनीत कात्यायन व स्वनीत कात्यायन ने गीत (मेरे रस के कमर…) की मधुर प्रस्तुति कर और मनोज मुस्कान ने भजन गायकी कर अपने-अपने स्वर-सुरों का जलवा बिखेरा और वातावरण को झंकृत करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाया। इनके साथ राष्ट्रीयस्तर के वादक कुमार सान्याल ने गिटार पर प्रभावकारी संगत की और नाल पर अंजन सिंह विक्की ने शानदार ताल लगाया।

संगीतज्ञ सुनील पाठक को संस्था कलाप्रभा संगम की ओर से सचिव गोविन्दा राज, अविनीत कात्यायन, स्वनित कात्यायन, विजय चौबे, देव शर्मा, विपुल सिंह अंगवस्त्र (शाल) भेंटकर और माला पहनाकर सम्मान प्रकट किया।

कात्यायन संगीत प्रशिक्षण केंद्र के विजय चौबे ने बताया कि सुनील पाठक ने कई पिल्मों में अपना संगीत दिया है। इनके पटना एवं अन्य शहर में म्यूजिक स्टूडियो हैं।

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026