युवक की हत्या शराब के भूमिगत धंधे का नतीजा!

डेहरी-आन-सोन (सोनमाटी समाचार)। शाहरुख खान हत्याकांड में नामदज अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है, वहीं अंबेडकर चौक पर पुलिस बल पर पथराव करने वाले इस्लामगंज व भेडिय़ा के आठ युवकों पर संबंधित धाराओं सहित विधि-व्यवस्था बिगाडऩे की प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईदगाह मोहल्ले में युवक शाहरूख खान (सोनू) की शुक्रवार की रात करीब 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता हलीम खान के बयान पर 8 लोगों को प्राथमिकी में नामजद किया गया है।  हमलावरों ने बाबूगंज मुहल्ला निवासी शाहरुख खान पर ईदगाह मुहल्ला में गोलियों से हमला किया था। सोनू को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्वार्थी तत्वों ने किया साम्प्रदायिक रूप देने का भी प्रयास

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन शव को लेकर थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। शनिवार की सुबह आंबेडकर चौक पर मृतक का शव रखकर सड़क जाम किया गया, दुकानें बंद कराई गई। रामनवमी के मौके पर हुई इस हत्या को स्वार्थी तत्वों ने साम्प्रदायिक रूप देने का भी प्रयास किया, मगर मिल्लत के इस शहर में शहरवासियों की सूझबूझ से जल्द ही मामले को शांत करने में सफलता प्राप्त कर ली गई। तनाव को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

हत्या : अवैध धंधे में आपसी प्रतिस्पद्र्धा का नतीजा
इस हत्याकांड को शराब के अवैध धंधे में वर्चस्व व बंटवारे का नतीजा माना जा रहा है, क्योंकि मृतक और हमलावर भी शराब के धंधे से जुड़े बताये जाते हैं। पूर्व में अनेक घटनाओं से तो यह तो जाहिर है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब का भूमिगत अवैध धंधा हर जगह जारी है और अधिसंख्य मामलों में पुलिस का भी संरक्षण प्राप्त रहा है। आरंभिक तौर पर पुलिस भी मान रही है कि हत्या अवैध धंधे में आपसी प्रतिस्पद्र्धा का नतीजा हो सकता है। मृतक दो बार जेल जा चुका था। बहरहाल, हत्यारों की गिरफ्तारी और पुलिस के विस्तृत अनुसंधान के बाद वस्तुस्थिति सामने आ सकेगा।

तिलौथू में  शराब की 3852 बोतलें बरामद

उधर,  रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल के तिलौथू थाने की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के लेवड़ा गांव में छापा मारकर एक पोल्ट्री फॉर्म से अंग्रेजी शराब की 3852 बोतलें बरामद की है।  मौके पर पुलिस को शराब  के धंधे में उपयोग की जानेवाली एक बाइक मिली। धंधेबाज भाग निकले।

 

टीबी रोग पर जागरूकता कार्यक्रम

डेहरी-आन-सोन (सोनमाटी समाचार)। नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में संस्थान के सचिव गोविन्दनारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रमनारायण सिंह, निदेशक (तकनीक) डा. एमएल वर्मा, कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. डीके यादव ने यक्ष्मा (टीबी) रोग की खोज, कारण, उपचार, चिकित्सकीय प्रबंध आदि पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का संयोजन डा.अहमद नदीम ने किया।
नारायाण मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. नवीन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विंशी इमाम, ट्यूटर डा. जमालुद्दीन, डा. एमसी शर्मा के साथ विभाग की छात्र-छात्राओं ने अमरा तालाब, करवंदिया और सासाराम रेलवे स्टेशन के निकट की स्लम बस्तियों में जाकर टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया और इससे बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह,
जनसंपर्क पदाधिकारी, नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल)

 

डेहरी-ऑन -सोन में रामनवमी के मौके पर मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, न्यू एरिया में जुलूस निकाली गई । इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।  पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासन ने हर जगह सुरक्षा के इंतजाम किए थे । चौक -चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।       (तस्वीरें : निशांत राज)

 

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    One thought on “युवक की हत्या शराब के भूमिगत धंधे का नतीजा!”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित