समारोह में सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी / कैैंसर की गांठ का हुआ आपरेशन / रांची के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी

समाज से जो पाया, उसे लौटाने का आभार प्रयास : पांडेय बंधु

डालमियानगर (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। ज्ञान इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से रेल अस्पताल रोड स्थित शाहाबाद रिसोर्ट में विश्वकर्मा पूजा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छता को आंदोलन का रूप देने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के इस मौके पर सफाईकर्मियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। तकनीक-शिल्प के आदि पुरुष विश्वकर्मा का पूजन-समारोह दिन में पाली रोड स्थित पांडेय पैलेस में किया गया। देर शाम के सत्र में शाहाबाद रिसोर्ट में सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार विधानसभा के पूर्व सदस्य सुनील पांडेय, बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य हुलास पांडेय, लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामानुज पांडेय और संतोष पांडेय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान देने वाले व्यक्तियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रफुल्ल सिंह (सनातन धर्म संगठन कार्य), विनय बाबा (स्वैच्छिक संगठन जनसेवा), जीवन प्रकाश (मंच ध्वनि-प्रकाश व्यवस्था), पवई घराना पाठक बंधु (शास्त्रीय संगीत), रवि रंजन (मंच उद्घोषणा-संचालन), नृसिंह यादव (गौ-पालन), अजीत राम, राम विलास (सफाईकर्मी) आदि शामिल थे।
इस मौके पर काराकाट के सांसद महाबली सिंह, काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज आदि अतिथियों ने मंच से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। डिहरी के विधायक सत्यनारायण सिंह यादव ने अपने संबोधन में डिहरी के विकास, डालमियानगर में प्रस्तावित रेल कारखाना की चर्चा करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्य की जानकारी दी। आरंभ में सुनील पांडेय ने आगतों का स्वागत और अंत में हुलास पांडेय ने धन्यवाद-ज्ञापन करते हुए आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। सुनील पांडेय, हुलास पांडेय ने कहा कि समाज से ही पाया है, विभिन्न तबके के लोगों का सम्मान करना समाज के प्रति हमारा आभार है।
(रिपोर्ट : निशान्तकुमार राज,  तस्वीर : राजीव कुमार सिंह)

डिहरी से भोर में 04 बजे है रांची वाली नई ट्रेन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। सांसद महाबली सिंह और विधायक सत्यनारायण सिंह यादव ने रेल स्टेशन से डिहरी-रांची एक्सप्रेस (डाउन ट्रेन) को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस रेलगाड़ी की प्रथम फेरी (अप) को झारखंड के सांसद ने शाम में हरी झंडी दिखाकर डिहरी के लिए रवाना किया था, जो भोर में यहां से डाउन की प्रथम फेरी बनकर डिहरी से रांची के लिए खुली। यह द्रुतगामी रेलगाड़ी प्लेटफार्म से भोर में अपने निर्धारित समय पर 04 बजे रवाना हुई। रविवार को यह रेलगाड़ी डेहरी-आन-सोन से नहीं खुलेगी, क्योंकि यह शनिवार की रात रांची से यहां नहीं आएगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन डेहरी-आन-सोन और रांची के बीच आठ रेल स्टेशनों जपला, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा, नगुवा और पिस्का पर रुकेगी।
एनएमसीएच में ब्रेस्ट कैैंसर का आपरेशन
एक अन्य समाचार के अनुसार, रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड के महादेवा गांव की 65 वर्षीय महिला सुकिया देवी के ब्रेस्ट कैैंसर का इलाज नारायण मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एनएमसीएच) में किया गया। संभवत: कैैंसर का यह पहला मामला है, जिसका फसल आपरेशन किया गया है। यह जानकारी देते हुए एनएमसीएच के महाप्रबंधक (संचालन) उपेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला के कैैंसर का आपरेशन आयुष्मान भारत के तहत पूरी तरह निशुल्क किया गया, जिसे एनएमसीएच के चिकित्सकों की टीम ने अंजाम दिया। महिला की छाती में दायीं तरफ गांठ था, जो जांच में कैैंसर निकला। महिला के शरीर में खून की कमी है, जिसकी पूर्ति एनएमसीएच के ब्लड बैंक से की जा रही है।
(रिपोर्ट : भूपेन्द्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित