सात दिवसीय खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 17 दिसम्बर से

गया (बिहार)-कार्यालय प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के खजुराहो (पन्ना, छतरपुर) में आयोजित सात दिवसीय खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 का आयोजन किया गया है, जिसमें देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं में निर्मित फीचर फिल्मों और वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस महोत्सव के संयोजक फिल्म-टीवी अभिनेता आरिफ शहडोली है। महोत्सव में फिल्म चयन के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित बिहार के युवा फिल्म निर्माता-निर्देशक धर्मवीर भारती को बिहार-झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला और फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी फिल्म फेस्टिवल के मुख्य संरक्षक हैं। यह महोत्सव 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक होगा।
संयोजक आरिफ शहड़ोली के अनुसार, इस फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए फीचर फिल्म, लघु फिल्म व वृत्तचित्र (डाक्युमेन्ट्री फिल्म) की वीडियो लिंक के साथ फिल्म, इसके निर्माता, निर्देशक का नाम, फिल्म की अवधि, निर्माण वर्ष, कथासार या विषयवस्तु, फिल्म का पोस्टर आदि 10 दिसंबर तक जमा करनी है। चयनित फिल्मों की सूची जारी की जाएगी और संबंधित व्यक्ति को इसकी जानकारी दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के बिहार-झारखंड प्रभारी धर्मवीर भारती ने बताया कि सात दिवसीय खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 में फिल्मों के प्रदर्शन और प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहींहै। यह महोत्सव में फिल्म प्रतियोगिता नहीं, सिर्फ प्रदर्शन आयोजन है। चयनित फिल्म के फिल्मकार को सम्मानपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। धर्मवीर भारती ने बिहार और झारखंड राज्यों के फिल्म निर्माताओं-निर्देशकों से इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में भाग लेने की अपील कर कहा है कि फिल्म की इंट्री ऑफ लाइन है और नामांकन के लिए लिंक व संबंधित जानकारी भेजने के लिए वाट्सएप नम्बर 7070886737 है।

 

ग्राम चौपाल में किसानों की आयवृद्धि के बारे में दी गई जानकारी

दाउदनगर (औरंगाबाद)-सोनमाटी संवाददाता। किसानों की आमदनी बढ़ाने के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उपाय बताने के लिए कृषि विभाग की टीम ने गांव-गांव जाकर चौपाल शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सिंदुआर में आयोजित चौपाल में कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद किसानों और ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने किसानों से सरकारी योजनाओं और कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया।

सुरेंद्र यादव ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कृषि नीति, विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में पहली बार कोई सरकार किसानों की चिंता उनके बीच बैठकर कर रही है। किसानों को समय पर बीज, खाद, दवा उपलब्ध कराने के साथ जैविक खेती जैविक खेती को बढ़ावा देने का अवसर दिया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र से मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, अचार, पापड़, अगरबती आदि निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार का अवसर पाया जा सकता है।
इस अवसर पर मछली पालन, सिंघाड़ा, मखाना और फूलों की खेती से सम्बंधित जानकारी कृषि विभाग के समन्वयक डा. संजय कुमार ने दी। कृषि विभाग के अमित कुमार, वसन्त कुमार ने भी किसानों को चना, गेहू की खेती से अधिक लाभ लेने के बारे में और अनुदानित बीज प्राप्त करने के बारे में बताया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष नवलेश यादव, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष सह ग्रामपंचायत के वार्ड सदस्य शारदा देवी, पंचायत समिति सदस्य परशुराम राजवंशी भी मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न