सुरक्षित मातृत्व : जच्चे-बच्चे की जिंदगी के लिए जागरूकता जरूरी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। सुरक्षित प्रसव और जच्चा-बच्चा के जीवन के लिए जागरूकता का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि प्रसव के दौरान जच्चा (मां) और बच्चा (नवजात) की होनी वाली मौत के मामले में बिहार की स्थिति देश-दुनिया में बेहद चिंताजनक है। प्रसव के दौरान अधिसंख्या मौत जागरूकता के अभाव और अपेक्षित उपायों के नहींअपनाए जाने के कारण होती है। आज भी दुनिया में हर रोज आठ हजार से अधिक जच्चा या बच्चा की मौत प्रसव के दौरान होती है। ग्रामीण क्षेत्रों इस तरह की मौत सबसे अधिक होती है। यह बातें जमुहार स्थित नारायण नर्सिंग कालेज में सुरक्षित मातृत्व पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कान्फ्रेन्स के वैज्ञानिक-तकनीकी सत्र में नर्सिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने कही।
कान्फ्रेन्स का शुभारंभ आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन संबोधन में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के कुलाधिपति राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि मातृत्व सुरक्षा, सुरक्षित प्रसव और बच्चे देखभाल से संबंधित चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सों का अहम योगदान है। सुरक्षित प्रसव-कार्य को पूरी दक्षता के साथ प्रशिक्षित नर्स ही अंजाम देती है। यही नहीं, किसी भी तरह की चिकित्सा में चिकित्सक की सलाह को मरीज के लिए अमलीजामा पहनाने का कार्य नर्स ही जिम्मेदारी के साथ पूरा करती है।
कान्फ्रेन्स के मुख्य अतिथि राज्य के निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) डाक्टर आरडी रंजन ने कहा कि सुरक्षित प्रसव और सुरक्षित मातृत्व के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अधिक सजगता की दरकार है। बेशक नारायण नर्सिंग कालेज बिहार के सुदूर ग्रामीण पर्वतीय अंचल में स्वस्थ बिहार के निर्माण की दिशा में गंभीरता के साथ सक्रिय है। इस कान्फ्रेन्स के जरिये नर्सिंग के विद्यार्थी अनुभवों का व्यापक स्तर पर आदान-प्रदान कर नई दिशा प्राप्त कर सकेेंगे।
कार्यक्रम को जीएनएसयू के कुलपति डाक्टर एमएल वर्मा, सचिव गोविंदनारायण सिंह ने अपने संबोधन में चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जीएनएसयू के योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में रोहतास जिला के सिविल सर्जन डा. जनार्दन शर्मा, बिहार नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्ट्रार कुमारी वीना, जीएनएसयू के रजिस्ट्रर आरएस जायसवाल, नारायण नर्सिंग कालेज की प्राचार्य एवं कान्फ्रेन्स की आयोजन समिति की अध्यक्ष वंदना दत्त और कान्फ्रेन्स की आयोजन समिति के सचिव एवं नर्सिंग कालेज के उप प्राचार्य नीतेश कुमार भी शामिल हुए।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

Share
  • Related Posts

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    दाउदनगर (औरंगाबाद)। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज, दाउदनगर के बीएड एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डॉ. अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर